जरुरी जानकारी | यस बैंक का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 60 प्रतिशत घटकर 45 करोड़ रुपये रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. यस बैंक ने मंगलवार को बताया कि 30 जून को समाप्त पहली तिमाही के दौरान उसका एकल शुद्ध लाभ 45.44 करोड़ रुपये रहा।

नयी दिल्ली, 28 जुलाई यस बैंक ने मंगलवार को बताया कि 30 जून को समाप्त पहली तिमाही के दौरान उसका एकल शुद्ध लाभ 45.44 करोड़ रुपये रहा।

निजी क्षेत्र के बैंक ने पिछले साल की समान तिमाही में 113.76 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

यह भी पढ़े | कोरोना की चपेट में उत्तर प्रदेश, ठीक होने वाले पीड़ितों के डिस्चार्ज को लेकर सरकार की तरफ से जारी हुई नही घोषणा.

यस बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि वित्त वर्ष 2020-21 की अप्रैल-जून तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय 32.8 प्रतिशत घटकर 6,106.74 करोड़ रुपये रही, जो 2019-20 की समान अवधि में 9,088.80 करोड़ रुपये थी।

समीक्षाधीन तिमाही में बैंक की ब्याज आय घटकर 5,486.08 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले की समान अवधि में 7,816.14 करोड़ रुपये थी।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मोदी सरकार ने नाइट ड्यूटी अलाउंस के नियमों में किया बदलाव.

इस तिमाही के लिए बैंक ने फंसे हुए कर्ज और आकस्मिक व्यय के लिए 1,086.61 करोड़ रुपये का प्रावधान किया, जो एक साल पहले की समान अवधि में 1,784.11 करोड़ रुपये था।

जून तिमाही में समेकित आधार पर बैंक का शुद्ध लाभ जून तिमाही में 95.56 करोड़ रुपये से घटकर 34.05 करोड़ रुपये रह गया।

इस दौरान बैंक की परिसंपत्ति की गुणवत्ता में पर्याप्त गिरावट हुए, और 30 जून 2020 तक कुल अग्रिम के मुकाबले उसकी सकल गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) 17.30 प्रतिशत थी। एक साल पहले की समान अवधि में यह आंकड़ा 5.01 और मार्च 2020 में समाप्त हुई तिमाही के दौरान 16.80 प्रतिशत था।

बैंक का शुद्ध एनपीए 4.96 फीसदी रहा, जो एक साल पहले की समान अवधि में 2.9 फीसदी था।

बीएसई में यस बैंक का शेयर 3.90 प्रतिशत की गिरावट के साथ 11.90 रुपये पर बंद हुए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\