देश की खबरें | यस बैंक धोखाधड़ी मामला: उच्च न्यायालय ने अवंता समूह के प्रवर्तक गौतम थापर को जमानत दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बम्बई उच्च न्यायालय ने अवंता समूह के प्रवर्तक और अवंता रियल्टी के गैर-कार्यकारी अध्यक्ष गौतम थापर को रियल्टी कंपनी के साथ 307 करोड़ रुपये के लेन-देन से जुड़े यस बैंक धोखाधड़ी मामले में शुक्रवार को जमानत दे दी।

मुंबई, 25 मार्च बम्बई उच्च न्यायालय ने अवंता समूह के प्रवर्तक और अवंता रियल्टी के गैर-कार्यकारी अध्यक्ष गौतम थापर को रियल्टी कंपनी के साथ 307 करोड़ रुपये के लेन-देन से जुड़े यस बैंक धोखाधड़ी मामले में शुक्रवार को जमानत दे दी।

न्यायमूर्ति अनुजा प्रभुदेसाई की एकल पीठ ने थापर को दो लाख रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी।

केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने थापर, यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर और अन्य आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 120 बी (आपराधिक साजिश), 420 (धोखाधड़ी) और भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम (पीसीए) की धारा 7, 11 और 12 के तहत मामला दर्ज किया था।

जांच एजेंसी के अनुसार, मामले के मुख्य आरोपी कपूर ने अवंता से संबंधित संपत्ति दिल्ली में एक प्रमुख स्थान पर बाजार मूल्य से काफी कम कीमत पर खरीदी थी। उन पर यह आरोप है कि कपूर ने अवंता के साथ ऋण के रूप में आधिकारिक लेन-देन किया था।

सीबीआई का आरोप है कि थापर ने धोखाधड़ी के मकसद से कपूर के साथ आपराधिक साजिश रची थी।

गौरतलब है कि केंद्रीय एजेंसी ने आठ अक्टूबर, 2021 को आरोप पत्र दाखिल किया था। थापर को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सीबीआई जांच के आधार पर उसके द्वारा दर्ज धनशोधन मामले में गिरफ्तार किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू