देश की खबरें | यस बैंक मामला : अदालत ने वधावन बंधुओं की जमानत याचिकाएं खारिज की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सीबीआई की विशेष अदालत ने यस बैंक घोटाला मामले में आरोपी डीएचएफएल के प्रवर्तक कपिल वधावन और उनके भाई धीरज की जमानत याचिकाओं को शुक्रवार को खारिज कर दिया ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 31 जुलाई सीबीआई की विशेष अदालत ने यस बैंक घोटाला मामले में आरोपी डीएचएफएल के प्रवर्तक कपिल वधावन और उनके भाई धीरज की जमानत याचिकाओं को शुक्रवार को खारिज कर दिया ।

सीबीआई ने घोटाला मामले में दिवान हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (डीएचएफएल) तथा आरकेडब्ल्यू डेवलपर्स के प्रवर्तक कपिल और धीरज को अप्रैल में गिरफ्तार किया था ।

यह भी पढ़े | उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, रक्षाबंधन और बकरीद पर इन जगहों पर नहीं होगा लॉकडाउन.

मामले में यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर भी आरोपी हैं ।

सीबीआई की प्राथमिकी के मुताबिक, अप्रैल और जून 2018 के बीच घोटाला शुरू हुआ जब यस बैंक ने संकट का सामना कर रही डीएचएफएल में 3700 करोड़ रुपये का निवेश किया ।

यह भी पढ़े | कोरोना से संक्रमित समाज कल्याण विभाग के विशेष सचिव तसादुक जिलानी का निधन: 31 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बदले में वधावन बंधुओं ने कपूर और उनके परिवार के सदस्यों को डीओआईटी अर्बन वेंचर्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड को कर्ज के रूप में ‘‘ 600 करोड़ रुपये की रिश्वत’’ दी ।

सीबीआई के अलावा मामले में प्रवर्तन निदेशालय भी अलग से दोनों के खिलाफ जांच कर रहा है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\