विदेश की खबरें | यमन के विद्रोहियों ने हवाईअड्डे पर हमला किया, एक विमान में लगी आग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अल अखबारिया टीवी की बुधवार की खबर के मुताबिक दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। शुरूआती खबरों के मुताबिक इस हमले में किसी के हताहत होने के बारे में फिलहाल कोई सूचना नहीं है।

अल अखबारिया टीवी की बुधवार की खबर के मुताबिक दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। शुरूआती खबरों के मुताबिक इस हमले में किसी के हताहत होने के बारे में फिलहाल कोई सूचना नहीं है।

सउदी अधिकारियों से भी इस घटना के बारे में तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है।

सउदी नीत सैन्य गठबंधन के प्रवक्ता कर्नल तुर्की अल मलिकी ने कहा कि गठबंधन बलों ने हूतियों द्वारा सउदी अरब की ओर भेजे गये बम लदे दो ड्रोन विमानों को नष्ट कर दिया।

उन्होंने हमले की निंदा करते हुए इसे सउदी अरब के दक्षिणी क्षेत्र में आम आदमी को निशाना बनाने के लिए जानबूझ कर की गई कोशिश करार दिया।

नवंबर 2017 में हूतियों ने रियाद के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को निशाना बनाया था।

ईरान हूतियों को हथियार एवं गोलाबारूद मुहैया करने के आरोपों से इनकार करता रहा है, हालांकि सबूतों और संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञ की रिपोर्ट से यह प्रदर्शित होता है कि हथियारों का संबंध तेहरान से है।

हालांकि, बुधवार की घटना पहला हमला है जिसमें हवाईअड्डे पर कोई यात्री विमान क्षतिग्रस्त हुआ है। उड़ानों की जानकारी देने वाली वेबसाइटों पर उड़ानों के आवागमन में विलंब होने या उन्हें रद्द कर दिये जाने की जानकारी दी जा रही है।

फ्लाइट रेडार 24 डॉट कॉम वेबसाइट के मुताबिक बुधवार दोपहर सउदी के कम से कम दो एयरबस ए 320 विमान हवाईअड्डे पर थे। एक अन्य एयर बस ए 320 विमान भी वहां मौजूद था, जो किफायती एयरलाइन फ्लाईडील की है। दोनों ही एयरलाइनों ने फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं की है।

वहीं, हूतियों ने इस हमले की कोई घोषणा नहीं की थी। संगठन के सैन्य प्रवक्ता ने भी अभी कोई टिप्पणी नहीं की है।

यमन में करीब छह साल से हूतियों के खिलाफ सउदी अरब युद्ध लड़ रहा है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Namibia vs Uganda, 1st ODI Match Scorecard: नामीबिया ने युगांडा को 173 रनों से दी करारी शिकस्त, यहां देखें NAM बनाम UGA मैच का स्कोरकार्ड

\