देश की खबरें | येदियुरप्पा बुधवार को दिल्ली जायेंगे, कैबिनेट विस्तार पर चर्चा होने की संभावना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में कैबिनेट में विस्तार या फेरबदल को लेकर संकेत देने के कुछ दिन बाद राज्य के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा का बुधवार को दिल्ली जाने का कार्यक्रम है। उम्मीद है कि येदियुरप्पा इस दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आलाकमान से इस बारे में चर्चा करेंगे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरू, 17 नवंबर कर्नाटक में कैबिनेट में विस्तार या फेरबदल को लेकर संकेत देने के कुछ दिन बाद राज्य के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा का बुधवार को दिल्ली जाने का कार्यक्रम है। उम्मीद है कि येदियुरप्पा इस दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आलाकमान से इस बारे में चर्चा करेंगे।

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी उनके संभावित यात्रा कार्यक्रम के अनुसार येदियुरप्पा 18 नवंबर को पूर्वाह्न 11:30 बजे एक विशेष विमान से नयी दिल्ली रवाना होंगे और अपराह्न 2:30 बजे वहां पहुंचेंगे।

यह भी पढ़े | आर्थिक संकट से जूझ रहे लक्ष्मी विलास बैंक पर केंद्र सरकार ने लगाया प्रतिबंध, बैंक से ग्राहक 16 दिसंबर तक सिर्फ ₹25000 रुपये ही निकाल सकेंगे.

इसमें कहा गया है कि मुख्यमंत्री रात 8:30 बजे एक विशेष विमान से वापस लौटने से पहले कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे।

मुख्यमंत्री के आधिकारिक यात्रा कार्यक्रम में हालांकि, कोई और बैठक या मुलाकात का उल्लेख नहीं है लेकिन आधिकारिक सूत्रों के अनुसार वह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा समेत पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात करके कैबिनेट विस्तार अथवा फेरबदल पर संभवत: चर्चा कर सकते हैं।

यह भी पढ़े | Congress Not Part of Gupkar Alliance: रणदीप सुरजेवाला ने गृहमंत्री अमित शाह के बयान को बताया गलत, कहा- कांग्रेस गुपकर गठबंधन का हिस्सा नहीं.

येदियुरप्पा ने हाल ही में कहा था कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के साथ चर्चा के बाद ही कैबिनेट विस्तार अथवा फेरबदल के बारे में निर्णय किया जायेगा।

राज्य में दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में पार्टी की जीत के बाद येदियुरप्पा ने कैबिनेट विस्तार अथवा फेरबदल का संकेत दिया था, इसके बाद से सत्तारूढ़ दल में राजनीतिक गतिविधि तेज हो गयी है।

मुख्यमंत्री ने फेरबदल का संकेत देते हुए कहा था कि वह जल्द ही नयी दिल्ली जायेंगे और पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा करके इसकी मंजूरी लेंगे।

कैबिनेट बिस्तार अथवा फेरबदल येदियुरप्पा के लिये काफी मुश्किल भरा होगा क्योंकि इसके कई आकांक्षी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू