देश की खबरें | येदियुरप्पा ने विभागों के पुन: आवंटन पर नहीं की कोई टिप्पणी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा ने शुक्रवार को संकेत दिया कि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के राज्य का दौरा करने के बाद वह मंत्रिमंडल में शामिल किए गए नए सात मंत्रियों को विभाग आवंटित कर सकते हैं। हालांकि उन्होंने विभागों के पुन: आवंटन को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, 15 जनवरी कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा ने शुक्रवार को संकेत दिया कि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के राज्य का दौरा करने के बाद वह मंत्रिमंडल में शामिल किए गए नए सात मंत्रियों को विभाग आवंटित कर सकते हैं। हालांकि उन्होंने विभागों के पुन: आवंटन को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की।

येदियुरप्पा ने पत्रकारों से कहा, ‘‘अमित शाह के दौरे के बाद विभाग आवंटित करने की योजना है... अगर संभव हुआ तो हम इसे पहले करेंगे।’’

विभागों के पुन: आवंटन के सवाल पर उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की।

उन्होंने कहा, ‘‘ अमित शाह कल आ रहे हैं, उनके साथ मैं भद्रावती जाऊंगा और वहां से हम वापस बेंगलुरु आएंगे और फिर उसके अगले दिन हम बेलगावी जाएंगे।’’

शाह 16 और 17 जनवरी को कर्नाटक के दौरे पर आ रहे हैं और इस दौरान वह शिमोगा, बेलगावी, बागलकोट और बेंगुलरु में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

मुख्यमंत्री ने 17 महीने पुराने अपने मंत्रिमंडल में बुधवार को विस्तार करते हुए सात नए मंत्रियों को शामिल किया जबकि आबकारी मंत्री एच. नागेश को कैबिनेट से बाहर किया गया। विस्तार के दौरान मंत्री बनने की इच्छा रखने वाले कुछ विधायकों को पद नहीं मिलने के बाद उन्होंने सार्वजनिक रूप से अपनी नाराजगी जाहिर की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान