देश की खबरें | भारी बारिश के पूर्वानुमान के मद्देनजर येदियुरप्पा ने अधिकारियों को किया अलर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने शहर में और दो दिन भारी बारिश के मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मद्देनजर शनिवार को महानगरपालिका को अलर्ट रहने का निर्देश दिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, 24 अक्टूबर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने शहर में और दो दिन भारी बारिश के मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मद्देनजर शनिवार को महानगरपालिका को अलर्ट रहने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री का यह निर्देश ऐसे समय आया है जब एक दिन पहले ही शहर के कई हिस्से खास तौर पर दक्षिणी बेंगलुरु में भारी बारिश से परेशानियां पैदा हो गईं और नालों में पानी भर गया। कई सड़कों पर पानी जमा हो गया वहीं कई घरों में भी पानी घुस आया।

यह भी पढ़े | Farm Bills 2020: छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल का केंद्र पर बड़ा हमला, कहा-ये कानून पूंजीपतियों को लाभ देने और किसानों को लूटने के लिए लाए गए हैं.

मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि मुख्यमंत्री ने बृहद बेंगलुरु महानगपालिका (बीबीएमपी) के आयुक्त मंजूनाथ प्रसाद को निर्देश दिया है कि वह बाढ़ की स्थिति का सामना कर रहे क्षेत्रों का दौरा करें। उन्होंने आयुक्त से भारी बारिश के मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए अलर्ट पर रहने को कहा है।

येदियुरप्पा बेंगलुरु संबंधी मामलों के भी प्रभारी हैं। उन्होंने बाद में महानगरपालिका की ओर से उठाए गए कदमों की जानकारी और स्थिति का आकलन करने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की।

यह भी पढ़े | पंजाब में बिहार की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या पर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर कहा-राहुल गांधी क्यों नहीं गए?.

शुक्रवार शाम में भारी बारिश की वजह से होसाकेरेहल्ली, नयनडहल्ली, बसवनगुडी, बोम्मनहल्ली, राजेश्वरी नगर समेत आसपास के कई हिस्सों में जलजमाव की समस्या पैदा हो गई।

राजस्व मंत्री आर अशोक ने कहा कि वह प्रभावित क्षेत्रों में राहत मुहैया कराने के लिए मुख्यमंत्री से बात करेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे इससे संबंधित सर्वेक्षण का कार्य करें। अशोक शहर से ही विधायक हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Yashasvi Jaiswal IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से रौंदा, मुकुल चौधरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी