IPL 2023, Match 13 GT vs KKR: रिंकू के पांच छक्कों के बाद यश की मां ने छोड़ दिया था खाना

रिंकू सिंह के पांच छक्कों के बाद जहां उनके घर में उत्सव का माहौल बन गया वही उत्तर प्रदेश के उनके साथी यश दयाल के घर में मातम पसर गया और आलम यह था कि उनकी मां ने खाना छोड़ दिया था

Yash Dayal (Photo Credit: Twitter)

कोलकाता, 10 अप्रैल रिंकू सिंह के पांच छक्कों के बाद जहां उनके घर में उत्सव का माहौल बन गया वही उत्तर प्रदेश के उनके साथी यश दयाल के घर में मातम पसर गया और आलम यह था कि उनकी मां ने खाना छोड़ दिया था. उत्तर प्रदेश के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज यश दयाल की गेंदों पर राज्य के उनके साथी रिंकू ने लगातार पांच छक्के लगाए जिससे इलाहाबाद स्थित उनके घर में उनकी मां राधा दयाल बेसुध हो गई और उन्होंने खाना पीना बंद कर दिया. यह भी पढ़ें: रिंकू सिंह को एक बार पोछा मारने को कहा गया था, अब लगातार पांच छक्के जड़कर सुर्खियां बटोरी, जानें उनकी पूरी कहानी

यश के पिता चंद्रपाल दयाल ने पीटीआई से कहा,‘‘ कल का दिन हमारे लिए किसी दुस्वप्न की तरह था.’’

यश की बड़ी बहन और पोषण आहार विशेषज्ञ शुचि ने इसके बाद अपनी मां की देखभाल की।

चंद्रपाल ने कहा,‘‘ खेलों में ऐसा समय आता है. यहां तक कि जिंदगी में भी आपको असफलताएं मिलती हैं। ऐसे में मजबूत बने रहना महत्वपूर्ण होता है.’’

गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या सहित टीम के सभी खिलाड़ियों ने इस मौके पर यश का साथ दिया.

उनके पिता ने कहा,‘‘ टीम के सभी साथियों ने उसे अपने पास बिठाकर सांत्वना दी. बाद में नाच गाना भी हुआ और उन्होंने उसके साथ अच्छे पल बिताए.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड