देश की खबरें | यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है, लेकिन दिल्ली के लोगों के लिए कोई खतरा नहीं: आतिशी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की कैबिनेट मंत्री आतिशी ने सोमवार को कहा कि यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है, इसलिए लोग राहत शिविरों में ही रहें।

नयी दिल्ली, 17 जुलाई दिल्ली की कैबिनेट मंत्री आतिशी ने सोमवार को कहा कि यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है, इसलिए लोग राहत शिविरों में ही रहें।

उन्होंने बताया कि रविवार को हरियाणा के कुछ इलाकों में भारी बारिश के कारण यमुना का जलस्तर थोड़ा बढ़ गया है।

आतिशी ने कहा, ''केंद्रीय जल आयोग का अनुमान है कि रातोंरात यमुना का जलस्तर 206.1 मीटर तक पहुंच सकता है। लेकिन इससे दिल्ली के लोगों को कोई खतरा नहीं है।''

आतिशी ने ट्वीट किया, ‘‘लेकिन राहत शिविरों में रहने वाले सभी लोगों से अनुरोध है कि वे अभी अपने घरों में वापस न जाएं। जलस्तर खतरे के निशान से नीचे जाने के बाद ही लोग अपने घरों को लौटें।’’

दिल्ली में दोपहर 12 बजे यमुना का जलस्तर बढ़कर 205.80 मीटर हो गया, जबकि सुबह 9 बजे यह 205.58 मीटर था। रविवार की रात जलस्तर 205.52 मीटर था।

यमुना के जलस्तर ने बीते सप्ताह 207.49 मीटर के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया। 12 जुलाई को यह 208 मीटर को पार कर गया था। यमुना का जलस्तर अब भी खतरे के निशान 205.33 मीटर से ऊपर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\