देश की खबरें | यमुना विकास प्राधिकरण अपना दफ्तर जल्द ही सेक्टर 22-डी में शुरू करेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. यमुना विकास प्राधिकरण जल्द ही अपना दफ्तर प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर 22-डी में शुरू करेगा।

नोएडा (उप्र), 15 फरवरी यमुना विकास प्राधिकरण जल्द ही अपना दफ्तर प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर 22-डी में शुरू करेगा।

प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ अरुण वीर सिंह ने बताया कि यमुना प्राधिकरण का दफ्तर अभी तक ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमेगा में चल रहा है जिसे धीरे-धीरे यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में ले जाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि सबसे पहले ‘वर्क सर्कल-2 और 6’ और उद्यान विभाग का स्थानांतरण किया जा रहा है और यह काम शुरू हो गया है।

उनके अनुसार प्राधिकरण में छह जोन हैं और यह प्राधिकरण का जोन-2 दफ्तर होगा जहां 60 अधिकारी- कर्मचारी तैनात किए जाएंगे।

उनका कहना था कि आवंटी वहीं पर जाकर अपने कामकाज करा सकेंगे और वहां जरूरी सुविधाओं के साथ ही ‘म्यूटेशन टीएम’ समेत तमाम जरूरी काम होंगे।

मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि 28 फरवरी तक सेक्टर 22-डी में दफ्तर स्थानांतरित हो जाएगा और इसके बाद वहां से कामकाज शुरू होगा।

उनके अनुसार आवंटियो की सुविधा को देखते हुए यमुना विकास प्राधिकरण ने यह निर्णय लिया है।

सं

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी