खेल की खबरें | डब्ल्यूटीटी स्टार कंटेडर : मनिका-अर्चना की जोड़ी ने कांस्य पदक जीता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत की मनिका बत्रा और अर्चना कामत की जोड़ी ने बुधवार को यहां डब्ल्यूटीटी स्टार कंटेडर दोहा 2022 के महिला युगल सेमीफाइनल में लि यु झुन और चेन आई चिंग की जोड़ी से हारने के बाद कांस्य पदक से संतोष किया।

दोहा, 30 मार्च भारत की मनिका बत्रा और अर्चना कामत की जोड़ी ने बुधवार को यहां डब्ल्यूटीटी स्टार कंटेडर दोहा 2022 के महिला युगल सेमीफाइनल में लि यु झुन और चेन आई चिंग की जोड़ी से हारने के बाद कांस्य पदक से संतोष किया।

भारत की ऊंची रैंकिंग की जोड़ी मंगलवार को दिखायी फॉर्म नहीं दोहरा सकी और लि-चेंग की जोड़ी से 8-11, 6-11, 7-11 से हार गयी।

मनिका और अर्चना की छठी रैंकिंग की जोड़ी ने पहले गेम में अच्छा प्रदर्शन किया जिससे चीनी ताइपे की जोड़ी को इसे अपने नाम करने में थोड़ा समय लगा। हालांकि एक बार भारतीय जोड़ी को समझने के बाद लि-चेंग की जोड़ी को दूसरे और तीसरे गेम में पछाड़ने में जरा भी समय नहीं लगा।

जी साथियान और मनिका दोनों अपने एकल के प्री क्वार्टरफाइनल में हार गये थे जिससे भारत का स्टार कंटेडर प्रतियोगिता में अभियान खत्म हो गया।

साथियान को पुरूष एकल प्री क्वार्टफाइनल में स्वीडन के क्रिस्टियन कार्लसन से 8-11, 6-11, 7-11 से हार का सामना करना पड़ा।

मनिका (48वीं रैंकिंग) भी महिला एकल के प्री क्वार्टरफाइनल में जर्मनी की यिंग हान (17वीं रैंकिंग) से आसानी से हार गयी। हान ने भारतीय खिलाड़ी को 11-5, 11-2, 11-4 से शिकस्त दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी वेस्ट इंडीज, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Preview: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

कुर्ला स्टेशन पर टिकट क्लर्क की बहादुरी से महिला की बची जान, चलती ट्रेन की चपेट में आने से बचाया, सेंट्रल रेलवे के DRM ने VIDEO पोस्ट कर की तारीफ

\