देश की खबरें | गलत मानचित्र हमारी अध्ययन सामग्री का हिस्सा नहीं :बायजू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी बायजू ने रविवार को कहा कि इंटरनेट पर फैलाये जा रहे भारत के एक गलत मानचित्र को उससे बेवजह संबद्ध बताया जा रहा है और वह जांच एवं कार्रवाई किए जाने के लिए अधिकारियों से संपर्क करेगी।

नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर शिक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी बायजू ने रविवार को कहा कि इंटरनेट पर फैलाये जा रहे भारत के एक गलत मानचित्र को उससे बेवजह संबद्ध बताया जा रहा है और वह जांच एवं कार्रवाई किए जाने के लिए अधिकारियों से संपर्क करेगी।

बायजू से संबद्ध बताये जा रहे इस मानचित्र में कश्मीर के कुछ हिस्से को ‘आजाद कश्मीर’ और ‘अक्साई चिन’ के रूप में दिखाया गया है, जिसके चलते सोशल मीडिया पर इस शिक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी के खिलाफ नाराजगी है।

बायजू के प्रवक्ता ने बताया कि यह मानचित्र उसकी पाठ्य सामग्री से नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी सभी सामग्री में वाटरमार्क है और साथ ही हमारे ‘लोगो’ का इस्तेमाल भी गलत है, हम ‘लोगो’ के नीचे कभी रेखा का इस्तेमाल नहीं करते। हमारा गलत ‘लोगो’ लगा कर भारत के गलत मानचित्र के वितरण की दुर्भावना कार्रवाई की हम कड़ी निंदा करते हैं।’’

मानचित्र ‘स्टूडेंट्स नोट्स’ और बायजू के परीक्षा पत्र से संबद्ध बताया जा रहा है, हालांकि कंपनी ने इससे इनकार किया है।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘यह उस किसी सामग्री का हिस्सा नहीं है जिसे हमने वितरित किया है। हमारी सभी पाठ्य सामग्री राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न मान्यता बोर्ड के अनुरूप है। साथ ही वह उच्चतम मानक ध्यान में रख कर तैयार की गई हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\