देश की खबरें | बढ़ती महंगाई के लिए केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियां जिम्मेदार: डोटासरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्था प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने देश में बढ़ती हुई महंगाई के लिए केंद्र सरकार पर बृहस्पतिवार को निशाना साधा और कहा कि इसके लिए उसकी गलत आर्थिक नीतियां एवं कुप्रबंधन जिम्मेदार है ।

Corona

जयपुर, 27 मई राजस्था प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने देश में बढ़ती हुई महंगाई के लिए केंद्र सरकार पर बृहस्पतिवार को निशाना साधा और कहा कि इसके लिए उसकी गलत आर्थिक नीतियां एवं कुप्रबंधन जिम्मेदार है ।

डोटासरा ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण पहले ही आर्थिक रूप से त्रस्त आम जनता को राहत देने की बजाय देश में पेट्रोल-डीजल एवं रसोई गैस जैसी आवश्यक वस्तुओं के दामों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है, जिसका परिणाम यह है कि आम आदमी के रसोई से उसके खाद्यान्न दूर होते जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मई महीने में ही 13 बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाये जा चुके हैं जिसका परिणाम यह है कि आज राज्य के अधिकतर जिलों में पेट्रोल के दाम 100 रुपये प्रति लीटर से अधिक हो गए हैं तथा डीजल के दाम भी 100 रुपये के नजदीक पहुंच रहे हैं ।

कांग्रेस नेता ने कहा कि रसोई गैस के दाम पहले से ही 850 हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दामों में उस वक्त वृद्धि हो रही है जब पूरे विश्व में कच्चे तेल के दाम गिरे हैं, केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश में खाद्य तेलों एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं के दाम पेट्रोल-डीजल के बढ़ती कीमतों के कारण आसमान छू रहे हैं तथा आम आदमी को अपनी आजीविका चलाना दूभर हो गया है।

यहां संवाददाताओं से बातचीत में डोटासरा ने बताया कि देश में बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा शीघ्र ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से केंद्र सरकार के विरुद्ध अभियान शुरू किया जाएगा, कांग्रेस के कार्यकर्ता सोशल मीडिया के माध्यम से केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियां एवं उसके कारण देश में बढ़ती हुई महंगाई के विरोध में अपने-अपने माध्यमों से अभियान का हिस्सा बनेंगे तथा देश की जनता के समक्ष केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों एवं जनता के प्रति अनदेखी को उजागर करने का कार्य करेंगे।

इसके साथ ही डोटासरा ने आरोप लगाया कि देश की संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर केंद्र सरकार लोकतंत्र पर प्रहार कर रही है।

डोटासरा ने कहा कि देश के इतिहास में सभी टीकाकरण कार्यक्रम केंद्र सरकार द्वारा चलाए गए हैं तथा देशवासियों को मुफ्त टीका उपलब्ध करवाया जाता था किंतु आज केंद्र सरकार द्वारा अपने कर्तव्यों की अनदेखी कर इस महामारी के काल में भी आमजन को टीका उपलब्ध करवाने के दायित्व से मुंह मोड़ लिया गया है तथा जनता की रक्षा का सारा दायित्व राज्य सरकारों को सौंप दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\