देहरादून, पांच सितंबर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जी20 के रात्रिभोज का निमंत्रण पत्र ‘प्रेसिडेंट ऑफ भारत’ (भारत के राष्ट्रपति) के नाम से जारी किए जाने का मंगलवार को स्वागत किया और इसे ‘‘गुलामी की मानसिकता पर एक और गहरी चोट’’ करार दिया ।
सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर निमंत्रण पत्र की प्रति साझा करते हुए उन्होंने कहा कि निमंत्रण पत्र पर ‘द प्रेसिडेंट आफ भारत’ लिखा जाना प्रत्येक भारतीय के लिए गौरव का क्षण है ।
धामी ने लिखा, ‘‘गुलामी की मानसिकता पर एक और गहरी चोट..’’
उन्होंने लिखा, ‘‘ जी 20 शिखर सममेलन के दौरान राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले रात्रि भोज के निमंत्रण पत्र पर 'द प्रेसिडेंट आफ भारत' लिखा जाना प्रत्येक देशवासी के लिए गौरव का क्षण है।’’
जी20 के लिए रात्रिभोज निमंत्रण पर 'प्रेसिडेंट ऑफ भारत' (भारत की राष्ट्रपति) लिखे जाने पर छिड़े विवाद के बाद धामी ने इसका समर्थन किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY