देश की खबरें | लेखक ने कंगना रनौत पर प्रतिलिप्यधिकार के उल्लंघन का आरोप लगाया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. "दिद्दाः द वॉरियर क्वीन ऑफ कश्मीर" के लेखक आशीष कौल ने शुक्रवार को अभिनेत्री कंगना रनौत पर कॉपीराइट के उल्लंघन का आरोप लगाया।
मुंबई, 15 जनवरी "दिद्दाः द वॉरियर क्वीन ऑफ कश्मीर" के लेखक आशीष कौल ने शुक्रवार को अभिनेत्री कंगना रनौत पर कॉपीराइट के उल्लंघन का आरोप लगाया।
दरअसल, रनौत और निर्माता कमल जैन ने बृहस्पतिवार को "मणिकर्णिका रिटर्न्सः द लेजेंड ऑफ दिद्दा" बनाने की घोषणा की। यह फिल्म अभिनेत्री की 2019 में आई "मणिकर्णिकाः द क्वीन ऑफ झांसी" की सीक्वल है।
सीक्वल में दिद्दा की कथित रूप से सच्ची कहानी बताई जाएगी। वह कश्मीर की रानी थी और उन्होंने दो बार महमूद गज़नवी को शिकस्त दी थी।
एक पैर में पोलियो होने के बावजूद वह एक महान योद्धा थीं।
कौल ने कहा कि इतिहास में दिद्दा के बारे में बहुत कुछ नहीं लिखा गया है और उनका मानना है कि रनौत की फिल्म की कहानी उनकी किताब पर आधारित है।
उन्होंने कहा कि 2018 में रूपा पब्लिकेशन ने दिद्दा के बारे में किताब लिखने की उन्हें जिम्मेदारी दी थी। यह पुस्तक अंग्रेजी में प्रकाशित हुई थी।
कौल ने दावा किया कि उन्होंने किताब के हिंदी संस्करण में प्राक्कथन लिखने के लिए पिछले साल रनौत से संपर्क किया था।
कौल ने पीटीआई- से कहा, " मैंने उन्हें एक ईमेल लिखा था और पूरी कहानी बताई थी जिसका हवाला उन्होंने कल दिया। मैंने उनसे पूछा था कि क्या वह प्राक्कथन के लिए किताब से जुड़ना चाहेंगी। मगर तब फिल्म के बारे में कोई बात नहीं हुई थी। उनसे हमें कोई जवाब नहीं मिला। "
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)