देश की खबरें | पहलवानों का प्रदर्शन राजनीतिक मुद्दा नहीं, न्याय के लिए लड़ाई है : भूपेन्द्र हुड्डा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने बृहस्पतिवार को कहा कि जंतर-मंतर पर पहलवानों का प्रदर्शन कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं बल्कि न्याय की लड़ाई है।

चंडीगढ़, चार मई कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने बृहस्पतिवार को कहा कि जंतर-मंतर पर पहलवानों का प्रदर्शन कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं बल्कि न्याय की लड़ाई है।

गौरतलब है कि पहलवान 23 अप्रैल से ही जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे हैं। उन्होंने भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। सिंह उत्तर प्रदेश से भाजपा के सांसद हैं।

रोहतक में पत्रकारों से बातचीत में हुड्डा ने कहा कि पहलवानों का प्रदर्शन कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं बल्कि न्याय की लड़ाई है।

उन्होंने कहा, ‘‘सभी को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर खिलाड़ियों का समर्थन करना चाहिए क्योंकि ये वे खिलाड़ी हैं जिन्होंने देश के लिए गौरव हासिल किया है।’’

प्रदर्शनकारी पहलवानों और दिल्ली पुलिस के कर्मियों के बीच बुधवार की रात हुई हाथापाई के बारे में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘पुलिसकर्मी रक्षक हैं। अगर वे गलत व्यवहार करेंगे तो खिलाड़ी किसपर भरोसा करेंगे? पुलिस का काम पीड़ितों को प्रताड़ित करना नहीं बल्कि उन्हें न्याय दिलाना है।’’

हुड्डा जंतर-मंतर भी पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे पहलवानों से मिले।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\