विदेश की खबरें | ऑस्ट्रेलिया में महिला रोगी के मस्तिष्क से कृमि निकाला गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सर्जन हरि प्रिया बंदी कैनबरा के अस्पताल में पिछले साल 64 वर्षीय महिला रोगी के मस्तिष्क की बायोप्सी कर रही थीं, तब उन्होंने चिमटी की मदद से आठ सेंटीमीटर या करीब तीन इंच लंबा कृमि निकाला।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

सर्जन हरि प्रिया बंदी कैनबरा के अस्पताल में पिछले साल 64 वर्षीय महिला रोगी के मस्तिष्क की बायोप्सी कर रही थीं, तब उन्होंने चिमटी की मदद से आठ सेंटीमीटर या करीब तीन इंच लंबा कृमि निकाला।

कैनबरा टाइम्स अखबार ने मंगलवार को बंदी के हवाले से कहा, ‘‘मैंने सोचा कि यह क्या चीज है? यह कोई जीवित और चलती हुई चीज है।’’

यह कृमि एक ऑस्ट्रेलियाई गोलकृमि ओफिडेस्केरिस रोबर्ट्सी का लार्वा था जो पहले मनुष्य परजीवी के तौर पर नहीं जाना जाता था। ये कृमि आमतौर पर सांप की प्रजाति कार्पेट पायथन में पाया जाता है।

बंदी और कैनबरा के संक्रामक रोग विशेषज्ञ संजय सेनानायके ने पत्रिका ‘इमर्जिंग इन्फेक्शस डिसीजेस’ के ताजा अंक में प्रकाशित एक लेख में इस असाधारण मामले के बारे में लिखा है।

सेनानायके ने कहा कि पिछले साल जून में जब महिला रोगी के मस्तिष्क में यह कृमि पाया गया, तब वह अस्पताल में ड्यूटी पर थे।

उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्प को बताया, ‘‘मुझे फोन आया कि संक्रमण की समस्या वाली एक रोगी अस्पताल में भर्ती है। उसके मस्तिष्क से एक जीवित कृमि को निकाला गया है।’’

महिला को तीन महीने तक याददाश्त कम होने और अवसाद बढ़ने जैसे लक्षणों के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सेनानायके ने कहा कि इससे पहले महिला को एक स्थानीय अस्पताल में पेट में दर्द, अतिसार, सूखी खांसी और रात में पसीना आने जैसे लक्षणों के बाद भर्ती कराया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\