देश की खबरें | नगालैंड में द्वितीय विश्व युद्ध के जमाने का बम फटा, एक की मौत, चार जख्मी
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

दीमापुर, आठ सितंबर नगालैंड के दीमापुर जिले में एक बम विस्फोट हो जाने से कबाड़ का सामान लेने वाले एक शख्स की मंगलवार को मौत हो गई और चार अन्य जख्मी हो गए। आशंका है कि यह बम दूसरे विश्व युद्ध के समय का था।

पुलिस उपायुक्त (जोन-1) डॉ नईम मुस्तफा ने बताया कि विस्फोट बर्मा कैंप इलाके में हुआ है। कबाड़ का सामान लेने वाला शख्स बम को तोड़ने के लिए इसपर हथौड़े मार रहा था।

यह भी पढ़े | UP: प्रयागराज के एसएसपी अभिषेक दीक्षित सस्पेंड, ट्रांसफर और पोस्टिंग में भ्रष्टाचार का आरोप.

उन्होंने बताया कि शक है कि बम द्वितीय विश्व युद्ध के जमाने का है।

विस्फोट की वजह से उनका घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुआ है।

यह भी पढ़े | यूपी: बछड़े को बचाने कुंए में उतरे 5 युवकों की मौत, सीएम योगी ने परिवार को 2-2 रुपये का मुआवजे का किया ऐलान: 8 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मुस्तफा ने बताया कि एक महिला समेत सभी चारों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अधिकारी ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)