देश की खबरें | विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फैसला टीमों के प्रतिशत अंकों के आधार पर: रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) कोविड-19 महामारी से प्रभावित पहली विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में जगह बनाने वाली टीमों का फैसला उन्होंने जितने मैचों में हिस्सा लिया है उनमें मिले अंकों के प्रतिशत के आधार पर करने पर विचार करेगा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 15 नवंबर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) कोविड-19 महामारी से प्रभावित पहली विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में जगह बनाने वाली टीमों का फैसला उन्होंने जितने मैचों में हिस्सा लिया है उनमें मिले अंकों के प्रतिशत के आधार पर करने पर विचार करेगा।

ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार आईसीसी की क्रिकेट समिति ने पहले टूर्नामेंट के लिए इस विकल्प पर विचार किया है लेकिन अंतिम फैसला इस हफ्ते मुख्य कार्यकारियों की समिति करेगी।

यह भी पढ़े | Bihar: बिहार में 8 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या, शव को बक्से में छिपाया.

रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में जगह बनाने वाली टीमों का फैसला उनके द्वारा खेले मैचों से मिले अंकों के प्रतिशत के आधार पर किया जा सकता है।’’

आईसीसी की साल की अंतिम तिमाही बैठक सोमवार से शुरू होगी।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र में सोमवार से खुल रहे हैं धार्मिक स्थान, यहां पढ़ें श्री सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन के लिए कैसे मिलेगी एंट्री.

रिपोर्ट में कहा गया है कि समिति ने महामारी के कारण नहीं खेले गए मैचों को ड्रॉ मानने और अंक बांटने के विकल्प पर भी विचार किया लेकिन इसे खारिज कर दिया गया।

डब्ल्यूटीसी के अनुसार शीर्ष रैंकिंग वाली प्रत्येक नौ टीमें दो साल में छह श्रृंखलाएं खेलती हैं और प्रत्येक श्रृंखला में अधिकतम 120 अंक दांव पर लगे होते हैं।

शीर्ष दो टीमें अगले साल जून में लार्ड्स पर होने वाले फाइनल में जगह बनाएंगी।

नए प्रस्ताव के अनुसार अगर भारत आस्ट्रेलिया के खिलाफ सभी चार टेस्ट गंवा देता है और इंग्लैंड के खिलाफ सभी पांच टेस्ट जीत लेता है तो उसके 480 यानि 66.67 अंक हो जाएंगे।

भारत अगर इंग्लैंड के खिलाफ पांचों टेस्ट जीतता है और आस्ट्रेलिया से 1-3 से हार जाता है जो उसके 510 या 70.83 प्रतिशत अंक होंगे जो न्यूजीलैंड के अधिकतम संभव प्रतिशत से कुछ अधिक होगा।

भारत अगर इंग्लैंड को 5-0 से हराता है और आस्ट्रेलिया से 0-2 से हार जाता है तो उसके 500 अंक या 69.44 प्रतिशत अंक होंगे। इसका मतलब हुआ कि अगर न्यूजीलैंड स्वदेश में 240 अंक हासिल कर लेता है तो आस्ट्रेलिया में दो ड्रॉ भी भारत के लिए पर्याप्त नहीं होंगे।

अन्य टीमों में न्यूजीलैंड की टीम सबसे फायदे की स्थिति में है। अगर टीम वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू श्रृंखला में क्लीनस्वीप करती है तो उसके 420 अंक हो जाएंगे जो 70 प्रतिशत अंक होते हैं और टीम शीर्ष दो में जगह बनाते हुए फाइनल खेलेगी।

भारत को आस्ट्रेलिया में चार टेस्ट खेलने हैं जबकि पांच टेस्ट के लिए इंग्लैंड की मेजबानी करनी है और इन दो श्रृंखलाओं से डब्ल्यूटीसी के फाइनल में जगह बनाने वाली टीमों का फैसला होगा।

भारत ने अब तक चार श्रृंखला खेली हैं और 360 अंक के साथ शीर्ष पर चल रहा है। उसके बाद आस्ट्रेलिया (296) और इंग्लैंड (292) का नंबर आता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\