खेल की खबरें | कोविड-19 से संक्रमित खिलाड़ियों के लिये नीति में बदलाव करेगा विश्व टीम टेनिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. विश्व टीम टेनिस के सीईओ कार्लोस सिल्वा ने एसोसिएटेड प्रेस से कहा कि वह 12 जुलाई से दो अगस्त के बीच होने वाले मैचों के लिये उस योजना में भी बदलाव करने जा रहे हैं जो खिलाड़ी के वेस्ट वर्जीनिया पहुंचने के बाद कोविड-19 से संक्रमित होने पर भुगतान से जुड़ी है।

विश्व टीम टेनिस के सीईओ कार्लोस सिल्वा ने एसोसिएटेड प्रेस से कहा कि वह 12 जुलाई से दो अगस्त के बीच होने वाले मैचों के लिये उस योजना में भी बदलाव करने जा रहे हैं जो खिलाड़ी के वेस्ट वर्जीनिया पहुंचने के बाद कोविड-19 से संक्रमित होने पर भुगतान से जुड़ी है।

अब खिलाड़ियों को ग्रीनब्रायर (टूर्नामेंट स्थल) पहुंचने से पहले परीक्षण करवाकर खुद को वायरसमुक्त घोषित करना होगा। इस शुरुआती परीक्षण में पॉजीटिव आने पर उन्हें भुगतान नहीं किया जाएगा लेकिन कम से कम टूर्नामेंट स्थल पर आने पहले उन्हें बता तो दिया जाएगा कि उन्हें प्रतियोगिता में भाग लेने की अनुमति नहीं है।

यह भी पढ़े | Ayanti Reang Dead: त्रिपुरा की अंडर-19 महिला क्रिकेटर अयंती रियांग अपने घर में मृत मिली.

सिल्वा ने कहा, ‘‘कम से कम इससे खिलाड़ी यह तो नहीं सोचेंगे कि वे तमाम बाधाओं के बावजूद यहां पहुंचे और उनका परीक्षण पॉजीटिव आ गया जिसके बाद उन्हें भुगतान भी नहीं होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप कैलिफोर्निया में हैं और आपका परीक्षण नेगेटिव आया है तो आप ग्रीनब्रायर जाने के हकदार है। इससे हम यह जान पाएंगे कि जो भी खेलने के लिये आया है उसका परीक्षण नेगेटिव आया है। ’’

यह भी पढ़े | पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने कहा- वसीम अकरम और वकार युनुस की तरह टेस्ट क्रिकेट में अच्छा करना चाहता हूं.

विश्व टीम टेनिस इस साल केवल एक स्थान पर खेला जाएगा। इस बार इसमें किम क्लाइस्टर्स, सलोनी स्टीफनस, सोफिया केनिन और ब्रायन बंधुओं के भी खेलने की संभावना है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Shreyas Iyer IPL Stats Against KKR: आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन, PBKS के कप्तान के आकंड़ों पर एक नजर

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 227 रनों का टारगेट, हेनरिक क्लासेन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड