ICC World Cup 2023 Schedule: आईसीसी वर्ल्ड कप के लिए शेड्यूल जारी, भारत और पाकिस्तान के बीच 15 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा मुकाबला

भारत और पाकिस्तान के बीच वनडे विश्व कप 2023 का बहुचर्चित मुकाबला 15 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जायेगा जबकि टूर्नामेंट का आगाज इसी मैदान पर पांच अक्टूबर को पिछले विजेता इंग्लैंड और उपविजेता न्यूजीलैंड के बीच मैच से होगा.

(Photo Credits ANI)

ICC World Cup 2023 Schedule: भारत और पाकिस्तान के बीच वनडे विश्व कप 2023 का बहुचर्चित मुकाबला 15 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जायेगा जबकि टूर्नामेंट का आगाज इसी मैदान पर पांच अक्टूबर को पिछले विजेता इंग्लैंड और उपविजेता न्यूजीलैंड के बीच मैच से होगा. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने मंगलवार को यहां भारत में अक्टूबर नवंबर में होने वाले एक दिवसीय विश्व कप के कार्यक्रम की घोषणा की. पहला सेमीफाइनल 15 नवंबर को मुंबई में और दूसरा अगले दिन कोलकाता में खेला जायेगा  दोनों सेमीफाइनल में एक रिजर्व दिन होगा.

फाइनल मैच अहमदाबाद में 19 नवंबर को होगा जबकि 20 नवंबर रिजर्व दिन रहेगा. सभी तीन नॉकआउट मैच दिन रात के होंगे. मेजबान भारत अपने अभियान का आगाज आठ अक्टूबर को पांच बार की विश्व कप विजेता आस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में करेगा .  विश्व कप में दस टीमें भाग लेंगी जिनमें से आठ क्वालीफाई कर चुकी हैं और शेष दो जिम्बाब्वे में चल रहे क्वालीफायर टूर्नामेंट के जरिये पहुंचेंगी. यह भी पढ़े: Indian Cricket Team Full Schedule at ICC World Cup 2023: रोहित के शेरों से पूरी टीम को उम्मीद, पढ़े किस दिन और कहां हैं भारत के मैच

Tweet:

पाकिस्तान का सामना आस्ट्रेलिया से 20 अक्टूबर को बेंगलुरू में होगा जबकि अगले दिन इंग्लैंड की टक्कर दक्षिण अफ्रीका से मुंबई में होगी. भारत और न्यूजीलैंड का सामना 22 अक्टूबर को धर्मशाला में होगा .

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 10 रनों से रौंदा, ईशान मलिंगा ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Assembly Elections 2026: मतदान केंद्रों पर मीडिया एंट्री को लेकर सख्त हुए नियम, वोटिंग कंपार्टमेंट में फोटो-वीडियो पर बैन

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स के सामने रखा 195 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 29वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी पंजाब किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू