खेल की खबरें | टीसीएस ‘विश्व 10के’ में हिस्सा लेंगे विश्व चैंपियन इदरीस और ओबीरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. गत 5000 मीटर विश्व चैंपियन इथोपिया के मुकतार इदरीस और कीनिया की हेलेन ओबीरी ‘टीसीएस विश्व 10 के’ (10 किमी) में आकर्षण का केंद्र होंगे जिसका आयोजन तीन साल बाद यहां 15 मई को किया जाएगा।

बेंगलुरू, 27 अप्रैल गत 5000 मीटर विश्व चैंपियन इथोपिया के मुकतार इदरीस और कीनिया की हेलेन ओबीरी ‘टीसीएस विश्व 10 के’ (10 किमी) में आकर्षण का केंद्र होंगे जिसका आयोजन तीन साल बाद यहां 15 मई को किया जाएगा।

दो बार के गत विश्व चैंपियन इदरीस बेंगलुरू में होने वाली इस प्रतियोगिता का इस्तेमाल विश्व चैंपियनशिप की तैयारी के लिए करेंगे। वह विश्व चैंपियनशिप में लगातार तीन खिताब जीतने वाला सिर्फ दूसरा पुरुष खिलाड़ी बनने के इरादे से उतरेंगे।

इदरीस पहली बार भारत में 2020 में दिल्ली हाफ मैराथन में नजर आए थे।

विश्व हाफ मैराथन के पूर्व रिकॉर्ड धारक कीनिया के किबिवोट केंडी भी बेंगलुरू में खिताब के लिए चुनौती पेश करेंगे। केंडी का 10 किमी का निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 26 मिनट 51 सेकेंड है जो बेंगलुरू में प्रतियोगिता रिकॉर्ड से लगभग एक मिनट बेहतर है।

इसके अलावा इथोपिया के 20 साल के ताडेस वोर्कु का 10 किमी का निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 27 मिनट से कम है। उन्होंने पिछले साल सितंबर में 26 मिनट 56 सेकेंड का समय लिया था। इससे कुछ महीने पहले उन्होंने विश्व अंडर-20 में 3000 मीटर खिताब जीता था।

महिलाओं के वर्ग के ओबीरी भारत में पदार्पण करेंगी। इदरीस की तरह वह भी विश्व चैंपियनशिप की 5000 मीटर स्पर्धा में दो बार की गत चैंपियन हैं। उन्होंने रियो और तोक्यो में पिछले दो ओलंपिक में 5000 मीटर में रजत पदक जीते।

इदरीस और ओबीरी दोनों की नजरें ‘टीसीएस विश्व 10 के’ में कोर्स रिकॉर्ड बनाने पर टिकी होंगी।

इस प्रतियोगिता की कुल इनामी राशि दो लाख 10 हजार डॉलर है। पुरुष और महिला दोनों वर्ग के चैंपियन को 26 हजार डॉलर मिलेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू