जरुरी जानकारी | विश्व बैंक अपनी प्रक्रियाओं को अन्य बहुपक्षीय विकास बैंकों से संबद्ध करेः सीतारमण
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बृहस्पतिवार को विश्व बैंक से अपनी प्रक्रियाएं अन्य बहुपक्षीय विकास बैंकों (एमडीबी) के साथ संबद्ध करने का आह्वान करते हुए कहा कि इससे विकासशील देशों को फायदा होगा।
नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बृहस्पतिवार को विश्व बैंक से अपनी प्रक्रियाएं अन्य बहुपक्षीय विकास बैंकों (एमडीबी) के साथ संबद्ध करने का आह्वान करते हुए कहा कि इससे विकासशील देशों को फायदा होगा।
सीतारमण ने मोरक्को के मराकेश शहर में विश्व बैंक समूह की विकास समिति की 108वीं बैठक में शिरकत करते हुए कहा कि विश्व बैंक को बेहतर, बड़ा एवं अधिक प्रभावी बनाने के जी-20 देशों के साझा लक्ष्य की दिशा में प्रगति देखना उत्साहजनक है। विकास के प्रभावों को बढ़ाने से जुड़ी राष्ट्रीय एवं वैश्विक चुनौतियों के लिहाज से यह जरूरी है।
उन्होंने कहा, "हमारा मानना है कि विश्व बैंक के विकास की दिशा बहुपक्षीय विकास बैंकों के परिवेश के लिए एक नमूना तैयार करेगी।"
सीतारमण ने कहा कि भारत धरती को गरीबी से मुक्त दुनिया बनाने के विश्व बैंक के नए संकल्प का समर्थन करता है।
उन्होंने कहा, "विश्व बैंक को अन्य एमडीबी की प्रक्रियाओं के साथ अधिकतम तालमेल बिठाने की पहल करनी होगी। ऐसा करने से उन देशों को बहुत लाभ होगा जिन्हें कई बहुपक्षीय विकास बैंकों से संपर्क रखना होता है।"
प्रेम
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)