जरुरी जानकारी | विश्व बैंक ने भारत के चालू वित्त वर्ष के वृद्धि अनुमान को घटाकर 6.3 प्रतिशत किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विश्व बैंक ने बुधवार को वैश्विक आर्थिक कमजोरी और नीति अनिश्चितता के बीच चालू वित्त वर्ष (2025-26) के लिए भारत के वृद्धि अनुमान को 0.4 प्रतिशत घटाकर 6.3 प्रतिशत कर दिया।

नयी दिल्ली, 23 अप्रैल विश्व बैंक ने बुधवार को वैश्विक आर्थिक कमजोरी और नीति अनिश्चितता के बीच चालू वित्त वर्ष (2025-26) के लिए भारत के वृद्धि अनुमान को 0.4 प्रतिशत घटाकर 6.3 प्रतिशत कर दिया।

विश्व बैंक ने अपने पिछले अनुमान में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भारत की वृद्धि दर 6.7 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया था।

विश्व बैंक ने अपने द्विवार्षिक क्षेत्रीय दृष्टिकोण में कहा कि भारत में वित्त वर्ष 2024-25 में वृद्धि निराशाजनक रही, क्योंकि निजी निवेश में धीमी वृद्धि हुई तथा सार्वजनिक पूंजीगत व्यय सरकारी लक्ष्यों को पूरा नहीं कर सके।

विश्व बैंक के ‘दक्षिण एशिया विकास अपडेट-टैक्सिंग टाइम्स’ ने कहा, “भारत में, वित्त वर्ष 2024-25 में 6.5 प्रतिशत से वित्त वर्ष 2025/26 में 6.3 प्रतिशत तक वृद्धि दर धीमी होने की संभावना है, क्योंकि मौद्रिक सहजता और विनियामक सुव्यवस्थितता से निजी निवेश को होने वाला लाभ वैश्विक आर्थिक कमजोरी और नीति अनिश्चितता से प्रभावित हो सकता है।”

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने भी मंगलवार को चालू वित्त वर्ष के लिए भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के वृद्धि अनुमान को जनवरी के 6.5 प्रतिशत से घटाकर 6.2 प्रतिशत कर दिया।

विश्व बैंक की रिपोर्ट में कहा गया है कि मौद्रिक सहजता और विनियामकीय सरलीकरण से निजी निवेश को होने वाला लाभ, वैश्विक आर्थिक कमजोरी और नीति अनिश्चितता से प्रभावित हो सकता है।

इसने कहा, “कर कटौती से निजी उपभोग को लाभ मिलने की उम्मीद है, और सार्वजनिक निवेश योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन से सरकारी निवेश को बढ़ावा मिलेगा, लेकिन व्यापार नीति में बदलाव और वैश्विक वृद्धि में सुस्ती के कारण निर्यात मांग बाधित होगी।”

इसमें कहा गया है कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में बढ़ती अनिश्चितता के बीच दक्षिण एशिया की वृद्धि संभावनाएं कमजोर हो गई हैं तथा क्षेत्र के अधिकांश देशों में अनुमान घटा दिए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी