विश्वबैंक ने पाकिस्तान के बजट के लिये मंजूर किया 50 करोड़ डॉलर का ऋण

पाकिस्तान 30 साल में इस ऋण को चुकायेगा। इसे विश्व बैंक की रियायती दर पर ऋण देने वाली शाखा अंतरराष्ट्रीय विकास संघ (आईडीए) ने दिया है।

इस्लामाबाद, 24 मई विश्वबैंक ने चार साल बाद पाकिस्तान को बजटीय सहायता बहाल किया है और खराब वित्तीय स्थिति से जूझ रहे इस देश में कोरोना वायरस महामारी के प्रतिकूल प्रभाव को घटाने के लिये 50 करोड़ डॉलर का नीतिगत ऋण मंजूर किया है। मीडिया में आई एक खबर में यह दावा किया गया है।

पाकिस्तान 30 साल में इस ऋण को चुकायेगा। इसे विश्व बैंक की रियायती दर पर ऋण देने वाली शाखा अंतरराष्ट्रीय विकास संघ (आईडीए) ने दिया है।

विश्वबैंक के कार्यकारी निदेशकों की बोर्ड ने पाकिस्तान को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य और शिक्षा तक बेहतर पहुंच स्थापित करने, महिलाओं को आर्थिक अवसर मुहैया करने और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने में मदद करने के लिये 50 करोड़ डॉलर के ऋण को शुक्रवार को मंजूरी दे दी। दरअसल, पाकिस्तान कोविड-19 महामारी के प्रभाव को काम करने में काफी मुश्किलों का सामना कर रहा है।

वाशिंगटन स्थित विश्वबैंक के कार्यालय द्वारा जारी एक बयान का हवाला देते हुए एक्सप्रेस ट्रिब्यून में आई एक खबर में यह कहा गया है।

विश्व बैंक के दस्तावेज में कहा गया, ‘‘राजनीतिक जोखिम अधिक है क्योंकि कोविड-19 से निपटने की कवायद ने संघीय इकाइयों के बीच संबंधों में अनिश्चतता लाई है।’’

हालांकि, विश्वबैंक ने पाकिस्तान के ‘ऋण नीति समन्वयन कार्यालय’ के पुनर्गठन, सरकारी कंपनियों की नीति में सुधारों और नयी राष्ट्रीय राजकोषीय संरचना के बारे में शर्तों पर सहमति नहीं बनने के चलते 50 करोड़ डॉलर के एक अन्य ऋण की मंजूरी टाल दी है।

उल्लेखनीय है कि विश्वबैंक ने 2017 में वृहद आर्थिक परिस्थतियों के खराब होने के चलते पाकिस्तान को मिलने वाली बजटीय सहायता निलंबित कर दी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू