देश की खबरें | ठाणे में दवा निर्माण इकाई में आग लगने से श्रमिक घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक दवा निर्माण इकाई में आग लगने से 38 वर्षीय श्रमिक घायल हो गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

ठाणे, 25 नवंबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक दवा निर्माण इकाई में आग लगने से 38 वर्षीय श्रमिक घायल हो गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि अंबरनाथ क्षेत्र में आनंद नगर एमआईडीसी (महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम) स्थित फैक्टरी में रविवार रात करीब 10 बजे आग लग गई।

ठाणे पुलिस नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारण अनिल यादव नामक एक कर्मचारी झुलस गया है और उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तड़वी ने बताया कि आग में फैक्टरी जलकर खाक हो गई।

उन्होंने बताया कि अंबरनाथ, उल्हासनगर, बदलापुर और कल्याण से आए दमकल कर्मियों के चार दलों ने देर रात पौने तीन बजे आग को नियंत्रित कर लिया।

तड़वी ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: माउंट माउंगानुई में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Rangrez Restaurant Controversy: लंदन में हलाल मांस विवाद में ‘रंगरेज’ रेस्तरां के मालिक हरमन सिंह कपूर गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला

New Zealand vs South Africa, 1st T20I Match Live Score Update: माउंट माउंगानुई में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI Match Prediction: निर्णायक वनडे मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर सीरीज अपने नाम कर पाएगी पाकिस्तान? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\