देश की खबरें | मोदी सरकार की सातवीं वर्षगांठ पर कार्यकर्ताओं ने 1.77 लाख गांवों में मदद पहुंचाई: भाजपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार की सातवीं वर्षगांठ के अवसर पर 30 मई को पार्टी के कार्यकर्ताओं ने देश के 1,77,463 गांवों और 48,885 शहरी वार्डों में कोविड-19 से संबंधित राहत व बचाव कार्य चलाए।

सीआईसीएसई 12वीं की बोर्ड

नयी दिल्ली, तीन जून भाजपा ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार की सातवीं वर्षगांठ के अवसर पर 30 मई को पार्टी के कार्यकर्ताओं ने देश के 1,77,463 गांवों और 48,885 शहरी वार्डों में कोविड-19 से संबंधित राहत व बचाव कार्य चलाए।

भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने एक बयान में कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने 1,888 कार्यक्रम जिला केंद्रों पर और 6,315 कार्यक्रम मंडल केन्द्रों पर भी आयोजित किए।

उन्होंने कहा कि पार्टी ने ‘‘सेवा दिवस’’ के अवसर पर देश के एक लाख से अधिक गांवों में पहुंचने का लक्ष्य रखा था लेकिन यह खुशी और गर्व की बात है कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने लक्ष्य से कहीं अधिक जगहों पर जाकर सेवा अभियान चलाया।

सिंह ने कहा, ‘‘इस विशेष सेवा अभियान के दौरान 16.5 लाख से अधिक रोग प्रतिरोधक किट और एक करोड़ से अधिक फेस मास्क वितरित किये गए। साथ ही, 13.5 लाख से अधिक राशन किट्स और लगभग साढ़े 10 लाख लोगों को भोजन के पैकेट्स का वितरण भी किया गया। इसके अतिरिक्त लगभग 36 हजार सामाजिक जागरुकता के कार्यक्रम भी आयोजित किये गए।’’

उन्होंने कहा कि इस अभियान में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भी अपनी भागीदारी देते हुए दिल्ली में शाहदरा जिले के सफेदा गांव और हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर मंडल के कार्यक्रम में डिजिटल तरीके से हिस्सा लिया।

भाजपा महासचिव ने कहा कि पार्टी के लगभग साढ़े 12 लाख कार्यकर्ता कोविड जागरुकता अभियान और टीकाकरण अभियान में सहयोग दे रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरा बूथ, कोरोना मुक्त अभियान में अब तक पार्टी कार्यकर्ता लगभग 5.5 लाख बूथों तक पहुंचे हैं और पार्टी के 3.5 लाख से अधिक कार्यकर्ता वरिष्ठ नागरिकों एवं बुजुर्गों की सेवा में लगे हुए हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now