देश की खबरें | पुरानी इमारत का एक हिस्सा गिरने से श्रमिक की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर पश्चिम दिल्ली के केशवपुरम क्षेत्र में ढहाई जा रही एक इमारत का एक हिस्सा मंगलवार को 22 वर्षीय एक मजदूर पर गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 10 नवंबर उत्तर पश्चिम दिल्ली के केशवपुरम क्षेत्र में ढहाई जा रही एक इमारत का एक हिस्सा मंगलवार को 22 वर्षीय एक मजदूर पर गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि श्रमिक की पहचान उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी वीरेंद्र के तौर पर की गई है। घटना के समय वह भूतल पर काम कर रहा था।

यह भी पढ़े | Bihar Elections Results 2020: कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने AIMIM को बताया वोटकटवा, कहा- बीजेपी ने ओवैसी को इस्तेमाल किया, सेक्युलर पार्टियां रहें सतर्क.

पुलिस ने कहा कि उन्हें विश्राम नगर, त्रिनगर में इमारत गिरने और मलबे में एक व्यक्ति के दबने के बारे में सुबह 10.38 बजे जानकारी मिली।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर पश्चिम) विजयंत आर्य ने कहा, ‘‘मौके पर दमकल वाहन, एंबुलेंस और पुलिस मौजूद थी। उन्होंने व्यक्ति को मलबे से निकाला और उसे तत्काल बीजेआरएम अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।’’

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections Results 2020: रुझानों को आरजेडी नेता मनोज झा ने नकारा, बोले-200 फीसदी महागठबंधन की सरकार बनेगी.

पुलिस के अनुसार उक्त दो मंजिला इमारत करीब 50-60 साल पुरानी थी। इमारत का मालिक करीब चार साल पहले वहां से चला गया था।

पुलिस ने बताया कि आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और इमारत के मालिक रमेश कुमार वर्मा तथा ठेकेदार सियाराम को गिरफ्तार कर लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\