देश की खबरें | जी20 शिखर सम्मेलन को सफल बनाने के लिए ‘संपूर्ण सरकार’ दृष्टिकोण से काम करें : प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पी.के. मिश्रा ने सितंबर में यहां होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन की सफलता के लिए सोमवार को सभी एजेंसियों से ‘‘संपूर्ण सरकार’’ दृष्टिकोण के साथ काम करने को कहा।

नयी दिल्ली, 17 जुलाई प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पी.के. मिश्रा ने सितंबर में यहां होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन की सफलता के लिए सोमवार को सभी एजेंसियों से ‘‘संपूर्ण सरकार’’ दृष्टिकोण के साथ काम करने को कहा।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, भारत की जी20 अध्यक्षता पर समन्वय समिति की छठी बैठक की अध्यक्षता करते हुए मिश्रा ने यहां 9 और 10 सितंबर को होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए प्रशासनिक व्यवस्था की समीक्षा की।

बैठक में लिए गए निर्णयों का हवाला देते हुए बयान में कहा गया कि विभिन्न एजेंसियों के निर्बाध कामकाज को सुविधाजनक बनाने के लिए शिखर सम्मेलन स्थल पर कई अभ्यास आयोजित किए जाएंगे।

समिति ने शिखर सम्मेलन स्थल पर व्यवस्थाओं के साथ-साथ प्रोटोकॉल, सुरक्षा, हवाई अड्डा समन्वय, मीडिया, बुनियादी ढांचे के उन्नयन और दिल्ली तथा पड़ोसी राज्यों में व्यवस्था से संबंधित सभी पहलुओं का जायजा लिया।

बयान के मुताबिक, समिति के सदस्यों ने विभिन्न बैठकों के लिए प्रस्तावित स्थानों का भी दौरा किया। इसमें कहा गया है कि विभिन्न अभ्यास करने का भी निर्णय लिया गया ताकि विभिन्न एजेंसियां निर्बाध तरीके से काम कर सकें।

समिति ने आगामी जी20 शिखर सम्मेलन के लिए विभिन्न प्रारंभिक पहलुओं पर काम के लिए मार्गदर्शन किया और अगले दो सप्ताह में आगे की समीक्षा के लिए फिर से बैठक बुलाने का निर्णय लिया।

समिति ने कहा कि जी20 की अध्यक्षता के तहत भारत ने देश के 55 विभिन्न स्थानों पर 170 बैठकें आयोजित की हैं। जुलाई और अगस्त के महीनों में मंत्री स्तर पर कई बैठकें प्रस्तावित हैं।

जी20 में भारत की अध्यक्षता से संबंधित सभी तैयारियों और व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा समन्वय समिति को अधिकृत किया गया है। अब तक समन्वय समिति की पांच बैठकें हो चुकी हैं।

बैठक के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना और कैबिनेट सचिव राजीव गौबा समेत कई अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू