देश की खबरें | मीरा रोड स्टेशन के पास पटरी पर मिले लकड़ी के बक्से, जांच शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मीरा रोड रेलवे स्टेशन के पास रेलगाड़ियों को पटरियों से उतारने की साजिश के एक संदिग्ध मामले में पटरी पर लकड़ी के बक्से मिले हैं।

पालघर, दो मई महाराष्ट्र के मीरा रोड रेलवे स्टेशन के पास रेलगाड़ियों को पटरियों से उतारने की साजिश के एक संदिग्ध मामले में पटरी पर लकड़ी के बक्से मिले हैं।

पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, पटरी निरीक्षण दल को बुधवार रात करीब 9 बजे मीरा रोड और भयंदर रेलवे स्टेशनों के बीच मुंबई जाने वाले फास्ट ट्रैक पर दो बक्से मिले।

एक अधिकारी ने बताया कि वसई सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 125(ए) (दूसरों की जान या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाला कृत्य), 126(2) (गलत तरीके से रोकना), और 329(3) (आपराधिक अतिक्रमण और घर में घुसना) तथा भारतीय रेलवे अधिनियम की धारा 152 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है, जो रेल यात्रियों की सुरक्षा को खतरे में डालने के इरादे से दुर्भावनापूर्ण कृत्य किए जाने से संबंधित है।

मीरा रोड के स्टेशन मास्टर ने अपनी शिकायत में कहा कि अज्ञात व्यक्तियों ने रेलगाड़ियों को पटरी से उतारने या किसी अन्य तरह की बाधा उत्पन्न करने के लिए पटरी पर लकड़ी के बक्से रखे थे, जिससे जान को खतरा हो सकता था।

जीआरपी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह कृत्य जानबूझकर की गई शरारत या साजिश प्रतीत होता है तथा जिम्मेदार लोगों की पहचान के लिए जांच चल रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\