Women's U19 T20 WC 2025: महिला टी20 अंडर 19 विश्व कप सेमीफाइनल में भारत का पलड़ा इंग्लैंड पर भारी

भारतीय टीम अंडर 19 महिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ उतरेगी तो टूर्नामेंट का अपना अपराजेय अभियान जारी रखना उसका लक्ष्य होगा .

भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Photo credit: X @BCCIWomen)

कुआलालंपुर, 30 जनवरी : भारतीय टीम अंडर 19 महिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ उतरेगी तो टूर्नामेंट का अपना अपराजेय अभियान जारी रखना उसका लक्ष्य होगा . पहले मैच में मेजबान मलेशिया को दस विकेट से हराने के बाद भारत ने श्रीलंका को 60 रन से और बांग्लादेश को आठ विकेट से हराया . वहीं सुपर सिक्स चरण में स्कॉटलैंड को 150 रन से मात दी .

निक्की प्रसाद की कप्तानी वाली टीम के लिये स्कॉटलैंड के खिलाफ जी तृषा ने 59 गेंद में 110 रन बनाये जिसमें 13 चौके और चार छक्के शामिल थे . वहीं उनकी सलामी जोड़ीदार जी कमलिनी ने 42 गेंद में 51 रन की पारी खेली . तृषा टूर्नामेंट में पांच मैचों में 76 . 66 की औसत से 230 रन बना चुकी है . इंग्लैंड की बल्लेबाज डेविना पेरिन 131 रन बनाकर दूसरे स्थान पर है . भारत ने स्कॉटलैंड को सिर्फ 58 रन पर आउट कर दिया था . आयुषी शुक्ला ने आठ रन देकर चार, वैष्णवी शर्मा ने पांच रन देकर तीन और तृषा ने छह रन देकर तीन विकेट लिये . यह भी पढ़ें : सनराइजर्स ईस्टर्न केप को हराकर एमआई केपटाउन एसए 20 प्लेआफ में

वैष्णवी अब तक 12 और आयुषी दस विकेट ले चुकी हैं .

टीमें :

भारत : निक्की प्रसाद (कप्तान), सानिया शाल्के, जी तृषा, जी कमलिनी, भाविका अहिरे, ईश्वरी अवासरे, मिथिला विनोद, जोशिता वीजे, सोनम यादव, पारूनिका सिसोदिया, केसरी धृति, आयुषी शुक्ला, अनंदिता किशोर, एमडी शबनम, वैष्णवी एस .

इंग्लैंड : एबी नोरग्रोव (कप्तान), फीबी ब्रेट, ओलिविया ब्रिसडेन, टिली कोर्टीन कोलमैन, ट्रूडी जॉनसन, कैटी जोंस, चार्लोस लैम्बार्ट, इव ओनील, डेविना पेरिन, जेमिमा स्पेंस, चार्लोट स्टब्स, अमृता सुरेनकुमार, पृषा थानावाला, एरिन थॉमस , ग्रेस थाम्पसन .

मैच का समय : दोपहर 12 बजे से .

Share Now

संबंधित खबरें

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asian Games 2026 Final Match Scorecard: निशिन में श्रीलंका को 147 रनों हराकर टीम इंडिया लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड मेडल, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asian Games 2026 Final Match Scorecard: निशिन में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 217 रनों का टारगेट, स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा ने खेली ताबड़तोड़ पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asian Games 2026 Final Match Live Score Update: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में भारत महिला और श्रीलंका महिला के बीच खेला जा रहा है गोल्ड मेडल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? महिला एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में भारत महिला बनाम श्रीलंका महिला मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट