खेल की खबरें | महिला प्रीमियर लीग: मुंबई इंडियन्स की नजरें दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बदला चुकता करने पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पूर्व चैंपियन मुंबई इंडियन्स की टीम शुक्रवार को यहां महिला प्रीमियर लीग में जब दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उतरेगी तो उसकी नजरें लीग की शीर्ष दो टीम के बीच होने वाले इस मुकाबले को जीतकर पहले चरण में मिली हार का बदला चुकता करने और जीत का क्रम जारी रखने पर टिकी होंगी।

बेंगलुरू, 27 फरवरी पूर्व चैंपियन मुंबई इंडियन्स की टीम शुक्रवार को यहां महिला प्रीमियर लीग में जब दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उतरेगी तो उसकी नजरें लीग की शीर्ष दो टीम के बीच होने वाले इस मुकाबले को जीतकर पहले चरण में मिली हार का बदला चुकता करने और जीत का क्रम जारी रखने पर टिकी होंगी।

इसी महीने वडोदरा में हुए चार मैच में सिर्फ दिल्ली की टीम मुंबई इंडियन्स को हराने में सफल रही थी और शुक्रवार को जब हरनमप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम मैदान पर उतरेगी तो इस हार का बदला चुकता करना चाहेगी।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार के बाद से मुंबई ने लगातार तीन मैच जीते हैं। टीम ने इस दौरान गुजरात जाइंट्स को पांच विकेट, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को चार विकेट और यूपी वारियर्स को आठ विकेट से हराया।

शुक्रवार को मुंबई की टीम एक और जीत के साथ अंक तालिका के शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी।

मुंबई इंडियन्स अभी चार मैच में छह अंक के साथ डब्ल्यूपीएल तालिका में शीर्ष पर हैं जबकि दिल्ली की टीम के भी पांच मैच में छह अंक हैं।

मुंबई इंडियन्स की ताकत उसकी दमदार बल्लेबाजी है।

इंग्लैंड की बल्लेबाज नैट स्काइवर ब्रंट लीग के पहले चैंपियन की ओर से शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने चार मैच में 254 रन बनाए हैं जिसमें तीन अर्धशतक शामिल हैं।

कप्तान हरमनप्रीत भी अच्छी फॉर्म में हैं और उन्होंने चार मैच में एक अर्धशतक जड़ा है।

हेली मैथ्यूज की फॉर्म में वापसी मुंबई इंडियन्स के लिए अच्छी खबर है। वेस्टइंडीज की सलामी बल्लेबाज ने बुधवार को यूपी वारियर्स पर मुंबई इंडियन्स की आठ विकेट की आसान जीत में 50 गेंद में 59 रन बनाए।

लेकिन विकेटकीपर बल्लेबाज यस्तिका भाटिया शीर्ष क्रम में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई हैं जो मुंबई इंडियन्स के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। इसके अलावा न्यूजीलैंड की अमेलिया केर भी मध्यक्रम में रन बनाने के लिए बेताब होंगी।

स्काइवर ब्रंट सिर्फ बल्ले से ही योगदान नहीं दे रही हैं बल्कि गेंद से भी उन्होंने पिछले मैच में 18 रन देकर तीन विकेट चटकाए।

शब्निम इस्माइल ने भी नयी गेंद से मुंबई इंडियन्स के लिए प्रभावशाली प्रदर्शन किया है जबकि टीम बीच के ओवरों में अमनजोत कौर, मैथ्यूज और केर की ऑलराउंड क्षमताओं पर निर्भर करेगी।

दूसरी ओर दिल्ली की टीम ने पांच में से तीन मैच जीते हैं लेकिन वे लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।

टीम खिताब के प्रबल दावेदारों में शामिल है और मंगलवार को अपने पिछले मैच में गुजरात जाइंट्स पर छह विकेट की जीत से आत्मविश्वास हासिल करेगी।

दिल्ली के बल्लेबाजी क्रम में आखिरकार शेफाली वर्मा (44) और जेस जोनासेन (नाबाद 61) ने फॉर्म में वापसी का संकेत दिया है।

कप्तान मेग लैनिंग हालांकि शीर्ष क्रम में संघर्ष कर रही हैं। उन्होंने सिर्फ एक अच्छी पारी खेली है।

जेमिमा रोड्रिग्स और अनाबेल सदरलैंड ने मध्यक्रम में कुछ उपयोगी पारियां खेली हैं लेकिन टीम को बल्लेबाजों के प्रदर्शन में और निरंतरता की उम्मीद होगी।

शिखा पांडे, मारिजेन कैप, युवा टिटास साधु, सदरलैंड और मीनु मनी के रूप में दिल्ली कैपिटल्स के पास एक मजबूत गेंदबाजी आक्रमण भी है।

टीमें इस प्रकार हैं

मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), यस्तिका भाटिया, नादिन डि क्लार्क, संस्कृति गुप्ता, साइका इशाक, शब्निम इस्माइल, जिन्तिमनी कलिता, जी कमालिनी, अमनदीप कौर, अमनजोत कौर, सत्यमूर्ति कीर्तना, अमेलिया केर, अक्षिता माहेश्वरी, हेली मैथ्यूज, सजीवन सजना, नैट स्काइवर ब्रंट, पारुनिका सिसोदिया और क्लो ट्रायोन।

दिल्ली कैपिटल्स: मेग लैनिंग (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, स्नेह दीप्ति, एलिस कैप्सी, अनाबेल सदरलैंड, अरुंधति रेड्डी, जेस जोनासेन, मारिजैन कैप, मीनु मणि, एन चरणी, निकी प्रसाद, राधा यादव, शिखा पांडे, नंदिनी कश्यप, तानिया भाटिया, सारा ब्राइस और टिटास साधु।

समय: मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\