देश की खबरें | महिला आयोग दौसा में बलात्कार मामले की जांच के लिए अपना दल भेजेगा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय महिला आयोग राजस्थान के दौसा जिले में एक महिला की कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार के बाद हत्या किए जाने की घटना की जांच के लिए अपना एक दल भेजेगा।
नयी दिल्ली, 26 अप्रैल राष्ट्रीय महिला आयोग राजस्थान के दौसा जिले में एक महिला की कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार के बाद हत्या किए जाने की घटना की जांच के लिए अपना एक दल भेजेगा।
आयोग ने इस मामले में राजस्थान पुलिस को पत्र लिखकर तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने को कहा है।
खबरों के अनुसार, दौसा में गत रविवार को 35 साल की महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई।
आयोग ने एक बयान में कहा कि उसने वीभत्स घटना का संज्ञान लिया है।
आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने राजस्थान के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर कहा है कि इस मामले में तत्काल प्राथमिकी दर्ज की जाए।
महिला आयोग ने कहा कि बृहस्पतिवार को उसका एक दल मौके पर जाएगा और अधिकारियों एवं पीड़िता के परिवारों से मुलाकात भी करेगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)