देश की खबरें | महिला आयोग की अध्यक्ष ने ‘मी टू’ के आरोपों को लेकर चन्नी का इस्तीफा मांगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ कुछ साल पहले लगे ‘मी टू संबंधी आरोपों’ को लेकर उनका इस्तीफा मांगा है।

नयी दिल्ली, 20 सितंबर राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ कुछ साल पहले लगे ‘मी टू संबंधी आरोपों’ को लेकर उनका इस्तीफा मांगा है।

रेखा शर्मा ने सोमवार को एक बयान में कहा कि यह ‘शर्मनाक’ है कि ऐसे व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह बहुत ही शर्मनाक और आपत्तिजनक है कि ऐसे व्यक्ति को पंजाब का मुख्यमंत्री बनाया गया है। हम नहीं चाहते कि कोई भी दूसरी महिला उस अनुभव और उत्पीड़न का सामना करे जिससे एक महिला आईएएस अधिकारी को गुजरना पड़ा था।’’

महिला आयोग की अध्यक्ष के अनुसार, पंजाब महिला आयोग ने इस मामले का संज्ञान लिया, इसके बावजूद राज्य सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की।

उन्होंने कहा, ‘‘कल्पना की जा सकती है कि उस राज्य में महिला सुरक्षा की स्थिति क्या होगी, जहां की कमान संभाल रहे व्यक्ति खुद ही महिला सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने के आरोपी हैं।’’

उल्लेखनीय है कि 2018 में आरोप लगा था कि पंजाब सरकार के तत्कालीन मंत्री चन्नी ने एक महिला आईएएस अफसर को आपत्तिजनक संदेश भेजे थे। हालांकि, महिला आईएएस अधिकारी ने इसको लेकर शिकायत नहीं दर्ज कराई और दोनों के बीच मामले को सुलझा लिया गया।

इस साल तीन मई को पंजाब महिला आयोग की अध्‍यक्ष मनीषा गुलाटी ने राज्य सरकार से कहा कि वह आईएएस अफसर के लिए इंसाफ चाहती हैं, जिनका अब पंजाब के बाहर तबादला हो गया है। उन्होंने कहा था कि इस मुद्दे पर अगर राज्य सरकार एक सप्ताह में उन्हें अपने रुख से अवगत नहीं कराती है तो वह भूख हड़ताल करेंगी।

उन्होंने कहा था कि उन्होंने मुख्य सचिव को पत्र लिख कर सरकार की कार्रवाई रिपोर्ट की मांग की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Punjab State Dear Baisakhi Bumper Lottery 2026 Result: आज हुआ 6 करोड़ के विजेता का ऐलान, जानें कैसे चेक करें रिजल्ट

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू