खेल की खबरें | महिला शतरंज : हम्पी फाइनल में हारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत की शीर्ष खिलाड़ी कोनेरू हम्पी को महिला स्पीड शतरंज टूर्नामेंट के चौथे और आखिरी चरण के फाइनल में रूस की अलेक्जेंद्रा कोस्तेनियुक से 5-7 से हार का सामना करना पड़ा।

चेन्नई, 19 जुलाई भारत की शीर्ष खिलाड़ी कोनेरू हम्पी को महिला स्पीड शतरंज टूर्नामेंट के चौथे और आखिरी चरण के फाइनल में रूस की अलेक्जेंद्रा कोस्तेनियुक से 5-7 से हार का सामना करना पड़ा।

विश्व रैपिड चैम्पियन हम्पी ने पहले गेम में हार मिलने के बाद शानदार वापसी करते हुए स्कोर बराबर करने में सफल रही। करीबी मुकाबले में रूस की पूर्व विश्व चैम्पियन विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज भारतीय खिलाड़ी पर जीत दर्ज करने में सफल रही।

यह भी पढ़े | लंबे ब्रेक के बाद तेज गेंदबाजों को सावधान रहना होगा: इरफान पठान.

इस जीत से कोस्तेनियुक ने सुपर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया जहां उनका सामना यूक्रेन की एन्ना उशेनिना से होगा।

कोस्तेनियुक 24 अंक के साथ तालिका में शीर्ष पर रही जबकि उशेनिना 22 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही।

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद ट्रेनिंग पर लौटे नोवाक जोकोविच.

सेमीफाइनल में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी चीन की होउ यिफान को हराने वाली हंपी 10 अंक के साथ सातवें स्थान पर रही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\