देश की खबरें | इंदौर में शराब की नयी दुकान के खिलाफ महिलाओं ने डंडे लेकर मोर्चा संभाला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इंदौर के एक रिहायशी क्षेत्र में शराब की प्रस्तावित नयी दुकान का महिलाओं ने मंगलवार को अपने हाथों में डंडे लेकर विरोध किया।

इंदौर (मध्यप्रदेश), दो अगस्त इंदौर के एक रिहायशी क्षेत्र में शराब की प्रस्तावित नयी दुकान का महिलाओं ने मंगलवार को अपने हाथों में डंडे लेकर विरोध किया।

प्रदर्शनकारी महिलाओं ने ‘‘चेतावनी’’ भी दी कि अगर यह दुकान खुली, तो वे ‘‘शराबियों को इन्हीं डंडों से सबक सिखाएंगी।’’

चश्मदीदों ने बताया कि क्षेत्र की महिलाएं जिंसी हाट बाजार में उस इमारत के सामने बड़ी संख्या में जुटीं जहां शराब की नयी दुकान खोली जानी है। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने हाथों में डंडे लेकर नशाखोरी और शराब की प्रस्तावित दुकान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों में शामिल सुनीता रावल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमारी बेटियां हर रोज रात आठ बजे के आस-पास कोचिंग से घर लौटती हैं। शराब की नयी दुकान खुलने के बाद शराबियों की वजह से उनका घर आना-जाना मुश्किल हो जाएगा।’’

रावल ने कहा कि अगर महिलाओं के विरोध के बावजूद उनके इलाके में यह दुकान खोली गई, तो उन्हें शराबियों को सबक सिखाने के लिए डंडे भी उठाने पड़ेंगे।

महिलाओं के विरोध प्रदर्शन के बाद सहायक आबकारी आयुक्त राजनारायण सोनी ने कहा कि एक ठेकेदार ने शराब की अपनी दुकान को जिंसी हाट बाजार क्षेत्र में स्थानांतरित करने की अर्जी दी है, लेकिन अभी इस पर अंतिम फैसला नहीं किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\