जरुरी जानकारी | महिलाओं को प्रौद्योगिकी समाधान अपनाने के लिये किया जाना चाहिये प्रोत्साहित: ईरानी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को कहा कि महिलाओं को खुद के प्रौद्योगिकी समाधान अपनाने के लिये प्रोत्साहित किया जाना चाहिये। उन्होंने कहा कि कौशल विकास मंत्रालय को महिला कार्यबल के लिये "गैर पारंपरिक" क्षेत्रों में नौकरी के अवसरों को देखने की सलाह दी गयी है।

नयी दिल्ली, 19 जून केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को कहा कि महिलाओं को खुद के प्रौद्योगिकी समाधान अपनाने के लिये प्रोत्साहित किया जाना चाहिये। उन्होंने कहा कि कौशल विकास मंत्रालय को महिला कार्यबल के लिये "गैर पारंपरिक" क्षेत्रों में नौकरी के अवसरों को देखने की सलाह दी गयी है।

ईरानी ने कहा, "कौशल मंत्रालय को सलाह दी गयी है कि गैर-पारंपरिक तरीकों से अलग होकर नौकरियों को देखें।’’

यह भी पढ़े | जम्मू कश्मीर: शोपियां एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने अब तक 5 आतंकियों को किया ढेर, ऑपरेशन जारी.

महिला एवं बाल विकास और कपड़ा मंत्री ने एक विशेष अभियान शुरू करने के लिये फिक्की व उसके महिला संगठन एफएलओ द्वारा आयोजित एक वेबिनार ‘एम्पावरिंग दी ग्रेटर फिफ्टी पर्सेंट’ में यह टिप्पणी की।

ईरानी ने कहा कि यह एक ऐसा अवसर है, जहां सरकारी और निजी क्षेत्र के प्रयास जुड़ सकते हैं।

यह भी पढ़े | चीन पर राम माधव बोले-सीमा पर सतर्कता और शक्ति से पहरा देना हमारी पहली प्राथमिकता.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 लाख करोड़ रुपये के प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा की है, जो महिलाओं को सशक्त करेगा और स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि फिक्कीव एफएलओ इसे सहयोग करने के अवसर के रूप में देख सकते हैं।

ईरानी ने उल्लेख किया कि लड़कियों के भविष्य को आकार देने के लिये विज्ञान और प्रौद्योगिकी पर अतिरिक्त ध्यान देने के साथ समान जोर देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिये बेहतर अवसर पैदा करने के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाया जा सकता है।

फिक्की की अध्यक्ष संगीता रेड्डी ने कहा, "महिलाओं की श्रम शक्ति में 10 प्रतिशत भागीदारी बढ़ाने से भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 2025 तक 70 अरब डॉलर की वृद्धि हो सकती है। यह किसी भी सामान्य व्यवसाय की तुलना में 18 प्रतिशत की अधिक सापेक्ष वृद्धि होगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू