देश की खबरें | नासिक के गांव में जल संकट, कुएं सूखे, मीलों पैदल चलकर पानी लाने को मजबूर महिलाएं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के नासिक जिले के बोरिची बारी गांव में पानी की समस्या विकराल होती जा रही है और महिलाएं चिलचिलाती धूप में भी इन सूखे कुओं से पानी लाने को मजबूर हैं।

नासिक (महाराष्ट्र), 22 अप्रैल महाराष्ट्र के नासिक जिले के बोरिची बारी गांव में पानी की समस्या विकराल होती जा रही है और महिलाएं चिलचिलाती धूप में भी इन सूखे कुओं से पानी लाने को मजबूर हैं।

कुएं का जलस्तर घट जाने के कारण अपनी दैनिक जरूरतों के वास्ते गांव की महिलाएं पानी निकालने के लिए इसकी पथरीली दीवारों पर चढ़कर अपनी जान जोखिम में डालती हैं।

जिले के पेठ तालुका में बोरिची बारी पानी की गंभीर कमी से जूझ रहा है, क्योंकि गांव के तीन कुएं सूख रहे हैं और केवल एक में पानी है वह भी नाम मात्र का।

ग्रामीणों को रस्सियों का उपयोग करके कुएं में नीचे उतरने के लिए मजबूर होना पड़ता है, जो एक खतरनाक काम है और उनकी जान जोखिम में डालता है।

गांव के उप सरपंच सोमनाथ निकुले ने कहा, ‘‘हमारे पास तीन कुएं हैं, लेकिन वे पूरी तरह से बारिश के पानी पर निर्भर हैं। पानी की आपूर्ति जनवरी या फरवरी तक चलती है।’’

उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों को पानी लाने के लिए दो से तीन किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है और जो लोग इतनी दूर नहीं जा पाते हैं, उन्हें 200 लीटर के एक बैरल के लिए 60 रुपये देने पड़ते हैं।

निकुले ने कहा कि ‘जल जीवन मिशन’ के तहत काम शुरू हुआ था, लेकिन बीच में ही रुक गया।

‘जल जीवन मिशन’ देश के सभी ग्रामीण घरों में व्यक्तिगत नल कनेक्शन के माध्यम से पानी उपलब्ध कराने की एक केंद्रीय योजना है।

गांव में पानी के संकट ने ग्रामीणों के निजी जीवन को भी प्रभावित किया है।

निकुले ने कहा, ‘‘कोई भी अपनी बेटी की शादी गांव के पुरुषों से नहीं करना चाहता। पानी की समस्या के कारण कई पुरुष तीस साल की उम्र में भी अविवाहित रह जाते हैं।’’

इस परेशानी को दोहराते हुए चंद्राबाई भोईर (61) ने कहा, ‘‘हम दो घड़े पानी लाने के लिए भीषण गर्मी में कई किलोमीटर पैदल चलते हैं। कुएं का पानी गंदा है और इसे पीने के बाद बच्चे बीमार हो जाते हैं। हमें बर्तन भरने के लिए कुएं में उतरना पड़ता है। हमें उम्मीद है कि सरकार हमारी मदद करेगी। अगर हमारे घरों में साल भर पानी आता रहे, तो यह एक वरदान होगा।’’

जिन ग्रामीणों के पास मवेशी हैं, उन्हें अपने जानवरों को जीवित रखने के लिए पानी खरीदना पड़ता है।

नासिक जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. अर्जुन गुंडा ने संकट की गंभीरता को स्वीकार किया।

गुंडा ने कहा, ‘‘कुम्बाले ग्राम पंचायत में पिछले पांच-छह दिनों से कुओं में पानी का स्तर गिरने के कारण पानी की कमी हो गई है। इस समस्या से निपटने के लिए पंचायत ने टैंकरों के माध्यम से आपूर्ति शुरू कर दी है। ‘जल जीवन मिशन’ के तहत बोरिची बारी के लिए पेयजल आपूर्ति योजना को मंजूरी दी गई है। कुएं के लिए एक नयी जगह की पहचान की गई है और काम तेज गति से आगे बढ़ रहा है। जल्द गांव में गर्मियों में भी नल का पानी मिलने लगेगा।’’

लोगों द्वारा अपनी जान जोखिम में डालकर कुएं में उतरने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उस विशेष कुएं का पानी पीने योग्य नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\