जरुरी जानकारी | कोविड के कारण उत्पन्न चुनौतियों का सामना कर रही हैं पूर्वोत्तर की महिला उद्यमी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (एमएसडीई) के साथ साझेदारी में डॉयचे गेसेलशाफ्ट एफआर इंटरनेशनेल जुसामेनरबीट (जीआईजेड) की एक रिपोर्ट में यह बात कही।

केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (एमएसडीई) के साथ साझेदारी में डॉयचे गेसेलशाफ्ट एफआर इंटरनेशनेल जुसामेनरबीट (जीआईजेड) की एक रिपोर्ट में यह बात कही।

रिपोर्ट के अनुसार महिला उद्यमी अब मुख्य रूप से डिजिटल मार्केटिंग, वितरण चैनलों में विविधता लाने, उत्पाद / सेवा की पेशकश को समायोजित करने, संचालन को फिर से अपनाने पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं।

रिपोर्ट में बताया कि महिला उद्यमियों पर महामारी का शुरूआती में ग्राहकों की मांग और वितरण की कमी, विविधताओं से भरे ऑनलाइन बाज़ार और ग्राहकों की बदली हुई प्राथमिकता जैसी परेशानियां का सामना करना पड़ा।

इस रिपोर्ट की प्रमुख उल्लास मरार ने कहा, ‘‘पूर्वोत्तर राज्यों में महिलाएं भौगोलिक और ढांचागत स्थितियों के कारण अधिक प्रभावित हुई हैं। महामारी के प्रभाव के बीच अन्य राज्यों की तुलना में पूर्वोत्तर राज्यों में व्यापार करना कठिन हैं।’’

उन्होंने कहा कि सीमित बुनियादी ढांचे, नियमों की कमी और परिवहन सेवाओं में प्रतिस्पर्धा ने उद्यमियों के लिए देश के बाकी हिस्सों से जुड़ना मुश्किल बना दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\