द्रविड मॉडल के तहत महिलाएं पुजारी के तौर पर मंदिरों में प्रवेश कर रही हैं: स्टालिन

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने बृहस्पतिवार को कहा कि शासन के द्रविड़ मॉडल के तहत महिलाएं तमिलनाडु के मंदिरों में पुजारी के रूप में प्रवेश करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

CM M. K. Stalin (Photo Credit: Facebook)

चेन्नई, 14 सितंबर: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने बृहस्पतिवार को कहा कि शासन के द्रविड़ मॉडल के तहत महिलाएं तमिलनाडु के मंदिरों में पुजारी के रूप में प्रवेश करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. स्टालिन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया, ‘‘पायलट और अंतरिक्ष यात्री के तौर पर महिलाओं की उपलब्धियों के बावजूद, उनके मंदिर के पुजारी की पवित्र भूमिका निभाने पर रोक थी, उन्हें अपवित्र माना गया, यहां तक कि देवी मंदिरों में भी, लेकिन अंततः परिवर्तन हुआ.’’

उन्होंने कहा, ‘‘तमिलनाडु में हमारी द्रविड़ मॉडल सरकार ने सभी जातियों के लोगों को पुजारी के रूप में नियुक्त करके थानथाई पेरियार के दिल से कांटा निकाल दिया है, महिलाएं अब गर्भगृह में कदम रख रही हैं, इससे समावेशी और समानता का एक नया युग आ रहा है.’’ पुजारी के रूप में सभी जातियों के व्यक्तियों को प्रशिक्षित करने के राज्य के एक कार्यक्रम के तहत तीन महिलाओं ने श्रीरंगम, तिरुचिरापल्ली में श्री रंगनाथर मंदिर द्वारा संचालित अर्चाकर (पुजारी) प्रशिक्षण स्कूल में प्रशिक्षण पूरा किया है.

सुधारवादी नेता 'पेरियार' ई वी रामासामी ने एक बार गैर-ब्राह्मणों को मंदिरों में पुजारी की भूमिका निभाने की अनुमति न दिये जाने को अपने दिल में "कांटा" बताया था. राज्य के कुछ मंदिरों में महिलाएं पहले से ही, पुजारी के रूप में कार्यत हैं. हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती मंत्री पी के शेखर बाबू ने 2021 में कहा था कि महिलाओं को प्रशिक्षण के बाद मंदिरों में पुजारी के रूप में नियुक्त किया जा सकता है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड