देश की खबरें | केरल में महिला की हत्या, हमले में बेटी घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के वायनाड जिले में एक महिला की हत्या कर दी गई और हमले में उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

वायनाड, 26 मई केरल के वायनाड जिले में एक महिला की हत्या कर दी गई और हमले में उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतक महिला की दूसरी बेटी घटना के बाद से लापता है।

इसने कहा कि तिरुनेल्ली थाना क्षेत्र के अंतर्गत मृतका के घर रविवार देर शाम यह घटना हुई।

अधिकारियों ने बताया कि अपने पति से अलग होने के बाद प्रवीणा (34) यहां एक गांव में अपनी दो बेटियों के साथ किराए के मकान में रह रही थी।

पुलिस का मानना ​​है कि यह हमला महिला के पुरुष मित्र ने किया। इसने बताया कि प्रवीणा की 14 वर्षीय बेटी की गर्दन और कान पर गहरे घाव हैं तथा सरकारी अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है।

मृतक महिला की नौ वर्षीय बेटी लापता है और संदिग्ध हमलावर अभी पकड़ में नहीं आया है।

पुलिस की एक टीम मामले की जांच में जुट गई है।

इसने कहा कि लापता लड़की की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन तेज हवाओं और भारी बारिश के कारण प्रयासों में बाधा आ रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now