देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास पाक की गोलाबारी में महिला की मौत, अन्य घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास अग्रिम इलाकों में पाकिस्तानी सेना की ओर से मंगलवार देर रात को की गई गोलीबारी में 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गई।

जम्मू, आठ जुलाई जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास अग्रिम इलाकों में पाकिस्तानी सेना की ओर से मंगलवार देर रात को की गई गोलीबारी में 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गई।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बालाकोट और मेंढर सेक्टर में सीमा पार से गोलाबारी देर रात करीब दो बजे शुरू हुई जिसके जवाब में भारतीय सेना ने भी कार्रवाई की।

यह भी पढ़े | India Global Week 2020: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिटेन में ‘इंडिया ग्लोबल वीक’ को करेंगे संबोधित, 9 जुलाई को होगा आगाज.

उन्होंने बताया कि इसमें दो महिलाएं - रेशम बी और हकम बी - लानजोते गांव में पाकिस्तानी गोलाबारी में गंभीर रूप से घायल हो गईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हालांकि, उन्होंने बताया कि रेशम बी की बाद में मौत हो गई जबकि हकम बी को विशेष उपचार के लिए जम्मू अस्पताल रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़े | 7 लोक कल्याण मार्ग पर आज केंद्रीय मंत्रिमंडल की होगी बैठक: 8 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान ने देर रात दो बजे मोर्टार से भारी गोलाबारी और छोटे हथियारों से गोलीबारी कर बिना उकसावे के संघर्षविराम उल्लंघन किया।

प्रवक्ता ने बताया कि दोनों तरफ से गोलाबारी 45 मिनट तक जारी रही।

उन्होंने कहा कि जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान में कितने लोग हताहत हुए, इसकी तत्काल जानकारी नहीं मिल सकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\