देश की खबरें | दिल्ली में वर्षा जनित घटनाओं में महिला की मौत, पांच अन्य घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को बारिश जनित अलग-अलग घटनाओं में 30 वर्षीय महिला की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, नौ जुलाई राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को बारिश जनित अलग-अलग घटनाओं में 30 वर्षीय महिला की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि उत्तरी दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में एक पशु अस्पताल की दीवार का जर्जर हिस्सा गिरने से प्रीति की मौत हो गई और एक नाबालिग लड़की घायल हो गई। उसने बताया कि हादसा शाम करीब पांच बजे हुआ।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने कहा कि अस्पताल की पिछली दीवार का एक हिस्सा रेलवे लाइन से सटे खाली भूखंड की ओर दो पीड़ितों पर गिर गया।

उन्होंने कहा कि दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया। नाबालिग लड़की को चोटें आई हैं और वह खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पुलिस ने कहा कि मामले के संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और जांच जारी है।

अधिकारियों ने कहा कि पश्चिमी दिल्ली में मोती नगर के जखीरा इलाके में रविवार को एक टिन शेड गिरने के बाद आठ वर्षीय दो लड़कों को बचाया गया।

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारियों के अनुसार, मलबे में फंसे संभावित लोगों का पता लगाने के लिए खोज एवं बचाव अभियान चलाया गया।

हालांकि, अभियान सुबह 11.35 बजे खत्म हो गया और मलबे में फंसे दो लड़कों - आलम और मरालुद्दीन - को सुरक्षित बचा लिया गया। उन्हें मामूली चोटों के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अधिकारियों ने बताया कि बचाव अभियान के दौरान अग्निशमन कर्मी दलजीत भी घायल हो गए।

एक अन्य हादसा राखी मार्केट में हुआ। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) विचित्र वीर ने बताया कि जखीरा के राखी मार्केट में एक खाली झोपड़ी के सामने चार-पांच बच्चे खेल रहे थे।

उन्होंने कहा, खेलते समय उनमें से दो बच्चे झोपड़ी के अंदर चले गए और अचानक उसकी जर्जर छत का एक छोटा हिस्सा उन पर गिर गया।

पुलिस ने बताया कि एक अन्य घटना में, रविवार को भारी बारिश के दौरान पूर्वोत्तर दिल्ली के सीलमपुर में एक घर की बालकनी का हिस्सा गिरने से 48 वर्षीय एक व्यक्ति और उनका नाबालिग बेटा घायल हो गया।

उसने बताया कि घायलों की पहचान जय कुमार और उनके बेटे यश (6) के रूप में की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी