देश की खबरें | दिल्ली में जोरबाग स्टेशन पर चलती मेट्रो के आगे कूदी महिला, मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में मेट्रो स्टेशन पर कथित तौर पर आत्महत्या के इरादे से चलती मेट्रो ट्रेन के सामने कूदने से सोमवार को एक महिला यात्री की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, चार जुलाई दिल्ली में मेट्रो स्टेशन पर कथित तौर पर आत्महत्या के इरादे से चलती मेट्रो ट्रेन के सामने कूदने से सोमवार को एक महिला यात्री की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

घटना जोर बाग मेट्रो स्टेशन के येलो लाइन पर घटी। इसके कारण इस लाइन पर मेट्रो सेवाएं कुछ देर के लिए बाधित रहीं। अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन हुडा सिटी सेंटर की ओर जा रही थी कि महिला प्लेटफॉर्म से कूद गई। उन्होंने बताया कि ट्रेन की टक्कर से उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने कहा कि सलवार-कमीज पहने करीब 50 साल की एक अज्ञात महिला चलती मेट्रो ट्रेन के आगे कूद गई और उसके सिर में चोट आई। उन्होंने कहा कि महिला को तुरंत कैट्स एम्बुलेंस द्वारा सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

महिला के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि शव को शवगृह में रखवाया गया है और पहचान होने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा।

येलो लाइन दिल्ली में समयपुर बादली और हरियाणा के गुरुग्राम में हुडा सिटी सेंटर को जोड़ती है।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने मेट्रो यात्रियों को सचेत करने के लिए पूर्वाह्न 11 बज कर करीब 20 मिनट पर ट्वीट किया, ‘‘येलो लाइन अपडेट - जोर बाग में एक यात्री के ट्रैक पर कूद जाने के कारण केंद्रीय सचिवालय से ग्रीन पार्क तक सेवाओं में देरी हुई। अन्य सभी लाइन पर सेवाएं सामान्य हैं।’’

डीएमआरसी और पुलिस अधिकारियों से आगे के विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है। पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे डीएमआरसी ने फिर ट्वीट किया कि सामान्य सेवाएं फिर से बहाल हो गई हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी