देश की खबरें | गुजरात में महिला ने नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या की, मोबाइल फोन पर संदेश रिकॉर्ड किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के अहमदाबाद में एक महिला ने कथित तौर पर नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले उसने अपने मोबाइल फोन में एक वीडियो रिकॉर्ड किया जिसके बाद उसके पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। यह जानकारी सोमवार को पुलिस ने दी।
अहमदाबाद, एक मार्च गुजरात के अहमदाबाद में एक महिला ने कथित तौर पर नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले उसने अपने मोबाइल फोन में एक वीडियो रिकॉर्ड किया जिसके बाद उसके पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। यह जानकारी सोमवार को पुलिस ने दी।
एक अधिकारी ने बताया कि घटना 25 फरवरी की है और पुलिस ने महिला की पहचान आयशा खान (23) के तौर पर की है। उन्होंने कहा कि आत्महत्या करने से पहले उसने अपने पति और माता-पिता से भी बात की थी।
महिला के पिता लियाकत अली मकरानी द्वारा साबरमती रिवरफ्रंट (पश्चिम) थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार आयशा के पति आरिफ बाबूखान उसका मानसिक उत्पीड़न करता था और उससे कहा, ‘‘अगर चाहती हो तो मर जाओ और मुझे एक वीडियो भेज दो।’’
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आयशा को यह कहते सुना जा सकता है कि वह किसी दबाव में यह कदम नहीं उठा रही है।
पुलिस के मुताबिक, उसने अपने माता-पिता से कहा कि वह अपने जीवन में अपने पति को नहीं चाहती है और जीवन से आजिज आ चुकी है।
साबरमती रिवरफ्रंट (पश्चिम) थाने के एक अधिकारी ने कहा कि आरिफ बाबूखान की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है और घटना की जांच जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)