देश की खबरें | अलवर में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के अलवर जिले में शर्मसार करने वाली एक घटना में 45 वर्षीय महिला से उसके भांजे के सामने कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया गया और बाद में भांजे को भी महिला से जबरन संबंध बनाने को मजबूर किया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जयपुर, 19 सितम्बर राजस्थान के अलवर जिले में शर्मसार करने वाली एक घटना में 45 वर्षीय महिला से उसके भांजे के सामने कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया गया और बाद में भांजे को भी महिला से जबरन संबंध बनाने को मजबूर किया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बनाया और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता की ओर से इस संबंध में मामला दर्ज करवाया गया।

यह भी पढ़े | आंध्र प्रदेश में TDP को बड़ा झटका, विधायक वासुपल्ली गणेश अपने दो बेटों के साथ YSRCP में शामिल.

पुलिस के अनुसार भिवाडी जिले के तिजारा थाना क्षेत्र में 14 सितम्बर को घटना उस समय घटित हुई जब महिला अपने भांजे के साथ पड़ोस के एक गांव में अपने रिश्तेदार को कुछ रूपये देकर वापस अपने घर लौट रही थी।

पुलिस ने बताया कि रास्ते में छह-सात आरोपियों ने उन्हें पकड़ लिया और भांजे के हाथ बांध दिये तथा एक आरोपी ने महिला के साथ कथित दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बनाया। इस संबंध में पीड़िता की ओर से तिजारा थाने में 17 सितम्बर को दर्ज शिकायत के अनुसार आरोपियों ने पीड़िता के भांजे को खोलकर उसे भी दुष्कर्म करने को मजबूर किया।

यह भी पढ़े | UP के मुजफ्फरनगर में 16 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज.

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को गांव में छापेमारी के दौरान एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को पकड़ लिया गया।

पुलिस ने बताया कि नाबालिग को हिरासत में लिया गया है और बाकी दो को गिरफ्तार कर लिया गया।

पीड़िता घटना के बाद चुप रही लेकिन जब सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल हुआ तो उसने घटना के बारे में अपने पति को बताया जिसके बाद मामला दर्ज करवाया गया।

पिछले वर्ष अप्रैल में अलवर के थानागाजी क्षेत्र में एक महिला के साथ उसके पति के सामने सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। दंपती ने कुछ दिन तक तो घटना के बारे में किसी को नहीं बताया लेकिन जब आरोपियों ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया तो उन्होंने घटना के कुछ दिन बाद मामला दर्ज करवाया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd ODI Match Live Score Update: गुवाहाटी में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? गुवाहाटी में भारत बनाम वेस्टइंडीज के दूसरे वनडे को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: गुवाहाटी में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mid-Air Crisis: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट में भिड़े दोनों पायलट; 2 मिनट में 17,400 फीट नीचे आया विमान, हाईजैक अलर्ट के बीच सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग