देश की खबरें | उत्तर-पूर्वी दिल्ली में सड़क हादसे में महिला की मौत, बेटा घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर-पूर्वी दिल्ली के धरमपुरा के पास सोमवार दोपहर एक सड़क हादसे में 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 17 फरवरी उत्तर-पूर्वी दिल्ली के धरमपुरा के पास सोमवार दोपहर एक सड़क हादसे में 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना दोपहर करीब 12 बजकर 44 मिनट पर उस समय हुई, जब फ्लाईओवर के पास मुख्य सड़क पर एक अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

पुलिस के अनुसार, सीलमपुर थाने में दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, “मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने घायल मां और बेटे को तुरंत जेपीसी अस्पताल पहुंचाया, जहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया जबकि उसके बेटे का इलाज जारी है।”

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि महिला और उसका बेटा आईएसबीटी कश्मीरी गेट से मोटरसाइकिल पर आ रहे थे कि तभी एक अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।

पुलिस के मुताबिक, “हमने सीलमपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अपराध में शामिल वाहन की तलाश के लिए कई टीमें बनाई गई हैं। टीमें वाहन की पहचान करने और आरोपियों को पकड़ने के लिए इलाके से सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\