देश की खबरें | ठाणे में मेट्रो निर्माण स्थल पर धातु की प्लेट गिरने से एक महिला की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे शहर में बृहस्पतिवार सुबह एक मेट्रो निर्माण स्थल पर भारी धातु की एक प्लेट गिरने से एक महिला की मौत हो गई। नगर निकाय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
ठाणे, पांच जनवरी महाराष्ट्र के ठाणे शहर में बृहस्पतिवार सुबह एक मेट्रो निर्माण स्थल पर भारी धातु की एक प्लेट गिरने से एक महिला की मौत हो गई। नगर निकाय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि यह घटना यहां ईस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे पर एक मॉल के निकट हुई।
ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) के प्रमुख अविनाश सावंत ने बताया कि कबाड़ बीनने वाली 37 वर्षीय महिला पुल के नीचे खड़ी थी कि इसी दौरान धातु की एक प्लेट उसके ऊपर गिर गई।
राबोदी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि जब धातु की प्लेट उसके ऊपर गिरी तो महिला निर्माण स्थल पर खंभे के लिए खोदे गए गड्ढे में गिर गई।
सावंत ने बताया कि स्थानीय दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और उसे गड्ढे से बाहर निकाला।
उन्होंने कहा कि इस घटना में सुनीता कांबले नामक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)