देश की खबरें | गोवा में घर पर एक बड़ा पत्थर गिरने से महिला की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोवा के वास्को शहर में लगातार बारिश के बाद चट्टान से टूटकर एक बड़े पत्थर के एक घर पर गिरने से 63 वर्षीय महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पणजी, 22 सितम्बर गोवा के वास्को शहर में लगातार बारिश के बाद चट्टान से टूटकर एक बड़े पत्थर के एक घर पर गिरने से 63 वर्षीय महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना सोमवार रात उस समय हुई जब महिला और उसका परिवार दक्षिण गोवा जिले के वास्को के वड्डम वार्ड में एक पहाड़ी इलाके में बने अपने घर में सो रहा था।

यह भी पढ़े | RRB NTPC 2020 Application Status: ऐसे जानें अपना आरआरबी एनटीपीसी 2020 एप्लीकेशन स्टेटस, रिजेक्ट होने वालों को भेजा गया SMS और E-mail- पढ़ें रेलवे का नोटिफिकेशन.

उन्होंने बताया कि चट्टान से टूटकर एक बड़े पत्थर के उनके घर पर गिरने से छत टूट गई।

अधिकारी ने बताया कि पत्थर के नीचे दब जाने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। परिवार के बाकी सदस्य सुरक्षित हैं।

यह भी पढ़े | Gulam Nabi Azad: सांसदों के निलंबन पर गुलाम नबी आजाद बोले- अगर निलंबन रद्द नहीं हुआ तो मानसून सत्र का बहिष्कार करेगा विपक्ष.

दमकल, आपात सेवा और मोरमुगांव नगर निगम के अधिकारियों के एक संयुक्त दल ने महिला के शव को बाहर निकाला।

तटीय राज्य के कुछ हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड