देश की खबरें | महिला ने की आत्महत्या, पति और सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में दहेज के लिये परेशान की जा रही एक महिला ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा कर आत्महत्या कर ली।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोटा, 29 जुलाई राजस्थान में दहेज के लिये परेशान की जा रही एक महिला ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा कर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने बताया कि 24 साल की महिला की मौत झालावाड़ जिले के चौमेला शहर में एक सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार को हो गयी।

यह भी पढ़े | कोरोना की चपेट में भारत, जानें क्या है एंटीजन टेस्ट और एंटीबॉडी टेस्ट में अंतर.

गंगाधर के पुलिस उपाधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी बृजमोहन मीणा ने बताया कि नैन कंवर ने मंगलवार को घरेलू विवाद के बाद दोपहर को अपने घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। नैन के पति की पहचान विक्रम सिंह के रूप में की गयी है और वह डोलीसरना गांव का रहने वाला है ।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने महिला के पति एवं सास के खिलाफ दहेज के लिये प्रताड़ना तथा आत्महत्या के लिये उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के हवाले कर दिया है ।

यह भी पढ़े | कैबिनेट ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को मंजूरी दी: 29 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि करीब आठ साल पहले महिला की सिंह से शादी हुई थी ।

अधिकारी ने बताया कि महिला के परिजन ने पति एवं ससुराल वालों पर दहेज के लिये प्रताड़ित करने, मार पीट करने और परेशान करने का आरोप लगाया है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia vs Ireland, T20 World Cup 2026 14th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ट्रेविस हेड ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Palghar Helicopter Emergency Landing: महाराष्ट्र में बड़ा हादसा टला, तकनीकी खराबी के बाद पालघर के स्कूल ग्राउंड में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग; VIDEO

Bharat Bandh on February 12: भारत बंद का स्कूल, बैंक और परिवहन पर क्या होगा असर? घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह जरूरी रिपोर्ट

Australia vs Ireland, T20 World Cup 2026 14th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी आयरलैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\